मुंबई के भायखला जेल में 78 महिला कैदी पड़ी बीमार, अस्पताल में कराया गया भर्ती

78 women prisoners of Byculla jail fall ill, hospitalised
[email protected] । Jul 20 2018 11:47PM

भायखला जेल की 78 महिला कैदियों को उल्टी , दस्त और घबराहट होने के बाद आज मुंबई के सरकारी जेजे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सूत्रों ने बताया कि कैदियों को सुबह करीब 10 बजे से अस्पताल में भर्ती करवाना शुरू किया गया।

मुंबई। भायखला जेल की 78 महिला कैदियों को उल्टी , दस्त और घबराहट होने के बाद आज मुंबई के सरकारी जेजे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सूत्रों ने बताया कि कैदियों को सुबह करीब 10 बजे से अस्पताल में भर्ती करवाना शुरू किया गया। अस्पताल के डीन मुकुंद तायड़े ने पुष्टि की कि दोपहर तक 78 मरीजों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, मरीजों की तादाद बढ़ सकती है। उन्होंने बताया कि सभी मरीज उल्टी , मितली और चक्कर आने की शिकायत कर रहे थे। मरीजों में से किसी की भी हालत गंभीर नहीं है। उन पर उपचार का असर हो रहा है। तायड़े ने कहा कि समस्या किस वजह से हुई, यह कहना अभी जल्दबाजी होगी। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़