देश भर में मानसून का कहर जारी, बाढ़ और बरिश से 868 की मौत

868-deaths-due-to-flood-and-rain
[email protected] । Aug 17 2018 4:16PM

इस साल मानसून के मौसम में अब तक सात राज्यों में बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से संबंधित घटनाओं में करीब 868 लोगों की मौत हो गयी और इनमें से 247 लोगों की मौत केरल में हुई।

नयी दिल्ली। इस साल मानसून के मौसम में अब तक सात राज्यों में बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से संबंधित घटनाओं में करीब 868 लोगों की मौत हो गयी और इनमें से 247 लोगों की मौत केरल में हुई। गृह मंत्रालय के राष्ट्रीय आपदा मोचन केंद्र (एनईआरसी) के अनुसार, केरल में बारिश और बाढ़ के चलते 247 लोगों की मौत हो गयी, जहां 14 जिलों के 2.11 लाख लोग बारिश और बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं और 32500 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में लगी फसलें तबाह हो गयीं।

इस तरह की घटनाओं में उत्तर प्रदेश में 191, पश्चिम बंगाल में 183, महाराष्ट्र में 139, गुजरात में 52, असम में 45 और नगालैंड में 11 लोगों की मौत हो गयी। बाढ़ , बारिश की घटनाओं में कुल 33 लोग अब तक लापता हैं। जिनमें 28 केरल के तथा पांच पश्चिम बंगाल के हैं। राज्यों में बारिश से संबंधित घटनाओं में 274 लोग घायल हो गये। महाराष्ट्र के 26 जिलों, असम के 23, पश्चिम बंगाल के 23, केरल के 14, उत्तर प्रदेश के 13, नगालैंड के 11 और गुजरात के 10 जिले इस साल बारिश से बुरी तरह प्रभावित रहे हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़