आंध्र प्रदेश में कोरोना के 89 नये मामले, कुल संख्या 2,886

आंध्र प्रदेश

बुलेटिन में कहा गया है कि रविवार की सुबह नौ बजे से सोमवार को सुबह नौ बजे तक, पिछले 24 घंटे के दौरान सामने आये नए मामलों में से सात चेन्नई के कोयंबेडू बाजार से जुड़े हुए हैं जबकि विदेश से लौटे 41 व्यक्ति संक्रमित पाये गए।

अमरावती (आंध्रप्रदेश)।  आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 89 नये मामले सामने आने से राज्य में इससे संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 2,886 हो गई है। यह जानकारी सरकार की ओर से सोमवार जारी एक बुलेटिन में दी गई। राज्य में इस वायरस से कोई मौत नहीं हुई और मृतक संख्या 56 बनी हुई है। बुलेटिन में कहा गया है कि रविवार की सुबह नौ बजे से सोमवार को सुबह नौ बजे तक, पिछले 24 घंटे के दौरान सामने आये नए मामलों में से सात चेन्नई के कोयंबेडू बाजार से जुड़े हुए हैं जबकि विदेश से लौटे 41 व्यक्ति संक्रमित पाये गए। कुल 10,240 लोगों के नमूनों की जांच की गई और 41 व्यक्तियों को इलाज के बाद विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दी गई। इससे ठीक हुए व्यक्तियों की संख्या बढ़कर 1,848 हो गई। राज्य में ऐसे मरीजों की संख्या 767 है जिनका अभी इलाज चल रहा है। बुलेटिन में कहा गया है कि अन्य राज्यों से आए संक्रमितों की संख्या 153 है, इनमें से ऐसे मरीजों की संख्या 117 है जिनका अभी इलाज चल रहा है। वहीं ऐसे संक्रमितों की संख्या 62 है जो विदेशों से लौटे हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़