दिल्ली में तीन किशोरों ने रंजिश को लेकर 17 वर्षीय लड़के की चाकू मारकर हत्या कर दी

stabbed
Pixabay free license

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के करावल नगर इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर तीन किशोरों ने 17 वर्षीय एक लड़के की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सोमवार रात करीब आठ बजे करावल नगर थाने में झगड़े की सूचना मिली थी।

नयी दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के करावल नगर इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर तीन किशोरों ने 17 वर्षीय एक लड़के की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सोमवार रात करीब आठ बजे करावल नगर थाने में झगड़े की सूचना मिली थी।

इसे भी पढ़ें: बार-बार पैसे मांगने पर पुलिसकर्मी ने छह वर्षीय गरीब बच्चे को गला घोंटकर मार डाला

मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि घायल को गुरु तेग बहादुर (जीटीबी) अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक की पहचान करावल नगर के शिव विहार निवासी संगम के रूप में हुई है। अधिकारी ने बताया आरोपियों द्वारा बार-बार चाकू घोंपने से उसकी हालत गंभीर थी और वह बयान देने की स्थिति में नहीं था।

इसे भी पढ़ें: 'निकाय चुनाव में 27 फीसदी टिकट पिछड़े वर्ग को देगी कांग्रेस', कमलनाथ बोले- भाजपा सरकार से नहीं है कोई उम्मीद

पुलिस ने कहा कि भारतीय दंड संहिता (आईपी) और शस्त्र अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच की जा रही है। जांच के दौरान तीन किशोरों को पकड़ा गया है। उन्हें किशोर न्याय बोर्ड (जेजेबी) के समक्ष पेश किया जाएगा। अधिकारी ने कहा कि घायल और आरोपी व्यक्ति एक-दूसरे को जानते थे और उनकी कुछ व्यक्तिगत दुश्मनी थी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़