फिरोजाबाद में PM मोदी और गृह मंत्री के खिलाफ व्हाट्सएप ग्रुप पर अमर्यादित पोस्ट डालने को लेकर मुकदमा दर्ज

प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क । Jun 24, 2020 11:33AM
पुलिस अधीक्षक (नगर) मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष सत्येंद्र गुप्ता की तहरीर पर ऑर्डिनेंस फैक्ट्री हजरतपुर के कर्मचारियों के खिलाफ साइबर अपराध के में मामला दर्ज किया गया है। प्रधानमंत्री व गृह मंत्री के खिलाफ व्हाट्सएप ग्रुप पर अमर्यादित पोस्ट डालने का आरोप है।
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जनपद के थाना टूंडला में मंगलवार देर रात प्रधानमंत्री व गृह मंत्री के खिलाफ व्हाट्सएप ग्रुप पर अमर्यादित पोस्ट डालने को लेकर हजरत पुर स्थित ऑर्डिनेंस इक्विपमेंट फैक्ट्री के कर्मचारियों के खिलाफ साइबर अपराध के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
इसे भी पढ़ें: एक बार फिर राहुल ने PM मोदी पर साधा निशाना, कहा- भारतीय सेना के बजाय क्यों कर रहे हैं चीन का समर्थन ?
पुलिस अधीक्षक (नगर) मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष सत्येंद्र गुप्ता की तहरीर पर ऑर्डिनेंस फैक्ट्री हजरतपुर के कर्मचारियों के खिलाफ साइबर अपराध के में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि इनमें ग्रुप एडमिन एवं तीन अन्य शामिल हैं। मामले की जांच की जा रही है। इसमें यह भी जांच की जाएगी कि वह अमर्यादित पोस्ट कहां से आयी और कैसे उसे आगे साझा किया गया? यदि आरोप साबित होता है तो गिरफ्तारी भी की जाएगी।
Disclaimer:प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
नोट:कोरोना वायरस से भारत की लड़ाई में हम पूर्ण रूप से सहभागी हैं। इस कठिन समय में अपनी जिम्मेदारी का पूर्णतः पालन करते हुए हमारा हरसंभव प्रयास है कि तथ्यों पर आधारित खबरें ही प्रकाशित हों। हम स्व-अनुशासन में भी हैं और सरकार की ओर से जारी सभी नियमों का पालन भी हमारी पहली प्राथमिकता है।