कांग्रेस मुख्यालय के बाहर कार्यकर्ता ने किया आत्महत्या का प्रयास, कहा- राहुल वापस लें इस्तीफा

a-congress-worker-attempted-suicide-by-trying-to-hang-himself-outside-congress-office

कार्यकर्ता का कहना है कि अगर राहुल गांधी अपना इस्तीफा वापस नहीं लेते हैं तो मैं यही पर आत्महत्या कर लूंगा। दरअसल राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव में मिली करारी शिकस्त के बाद हार की जिम्मेदारी लेते हुए पद से इस्तीफे की पेशकश कर दी थी।

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष पद से राहुल गांधी द्वारा इस्तीफे की पेशकश किए जाने के बाद से लगातार उन्हें मनाने का दौर जारी है। इसी बीच खबर सीधे कांग्रेस मुख्यालय से आ रही है कि पार्टी कार्यकर्ता ने आत्महत्या करने का प्रयास किया। एक पार्टी कार्यकर्ता मुख्यालय के बाहर पेड़ से जाकर लटक गया, जिसके बाद उसे कुछ लोगों ने नीचे उतारा।

इसे भी पढ़ें: राहुल गांधी के उत्तराधिकारी पर बनी आम सहमति, शिंदे होंगे अगले अध्यक्ष !

कार्यकर्ता का कहना है कि अगर राहुल गांधी अपना इस्तीफा वापस नहीं लेते हैं तो मैं यही पर आत्महत्या कर लूंगा। दरअसल राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव में मिली करारी शिकस्त के बाद हार की जिम्मेदारी लेते हुए पद से इस्तीफे की पेशकश कर दी थी। जिसके बाद से पार्टी के वरिष्ठ नेता लगातार कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए एक काबिल चेहरे की तलाश में जुटे हुए हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़