पति और पत्नी के बीच पहले हुआ घरेलू विवाद, बाद में पति ने धारदार हथियार से मार डाला

a-man-arrested-for-wife-murder
[email protected] । Jul 20 2019 2:16PM

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि उल्हासनगर के हाजीमलंग वाडी में रहने वाले इस दंपति की दो नाबालिग बेटियां हैं। शुक्रवार की शाम घरेलू मुद्दे को लेकर दोनों के बीच बहस हो गई।

ठाणे। महाराष्ट्र में ठाणे जिले के उल्हास नगर में एक शख्स ने घरेलू विवाद के चलते अपनी पत्नी पर धारदार हथियार से वार कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को बताया कि आरोपी राजेंद्र पाटिल (43) को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। यह घटना शुक्रवार को हुई थी। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि उल्हासनगर के हाजीमलंग वाडी में रहने वाले इस दंपति की दो नाबालिग बेटियां हैं। शुक्रवार की शाम घरेलू मुद्दे को लेकर दोनों के बीच बहस हो गई।

इसे भी पढ़ें: सोनभद्र हत्याकांड मामले में UP पुलिस के हत्थे चढ़ा मुख्य आरोपी का रिश्तेदार

उन्होंने कहा कि आरोपी ने गुस्से में आकर 32 वर्षीय अपनी पत्नी वैशाली पर हंसिए से वार कर दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक मृतका कल्याण डोबिंवली महानगरपालिका में शिवसेना के एक पार्षद की बेटी है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़