1,282 तीर्थयात्रियों का नया जत्था अमरनाथ यात्रा के लिये रवाना
[email protected] । Jul 21 2016 3:53PM
कड़ी सुरक्षा के बीच आज दक्षिण कश्मीर से अमरनाथ गुफा मंदिर के लिये 1,282 तीर्थयात्रियों का एक नया जत्था जम्मू से रवाना हो गया। जम्मू के उपायुक्त ने यह जानकारी दी।
जम्मू। कड़ी सुरक्षा के बीच आज दक्षिण कश्मीर से अमरनाथ गुफा मंदिर के लिये 1,282 तीर्थयात्रियों का एक नया जत्था यहां से रवाना हो गया। जम्मू के उपायुक्त सिमरनदीप सिंह ने कहा कि आज सुबह जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से 908 पुरुषों, 304 महिलाओं और 70 साधुओं सहित 1,282 तीर्थयात्रियों का एक नया जत्था कश्मीर के दो आधार शिविरों पहलगाम और बालटाल के लिए 43 गाड़ियों से रवाना हो गया है।
अभी तक 1,87,903 श्रद्धालुओं ने अमरनाथ गुफा का दर्शन किया है।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:
अन्य न्यूज़