अलीगढ़ के बाद अब जालौन में बच्ची की निर्मम हत्या, दो लोगों पर मुकदमा

a-seven-year-old-girl-strangled-in-jalaun-district
[email protected] । Jun 10 2019 11:09AM

सुबह जब गांव के लोग शौच के लिए गए तो झाड़ी में लाखन की पुत्री का शव देखा। उन्होंने बताया कि लड़की के गले में उसी की सलवार का फंदा लगा था। आनन-फानन में ग्रामीणों ने लाखन सिंह को सूचना दी, साथ ही पुलिस को भी जानकारी दी गई।

जालौन। जालौन जिले के कुठौंद क्षेत्र में सात साल की एक लड़की की गला घोटकर हत्या करके शव को गांव के बाहर झाड़ी में फेंक दिया गया। पुलिस अधीक्षक स्वामी प्रसाद ने बताया कि कोतवाली कुठौंद के बिजबाहा गांव मेंलाखन सिंह की पुत्री शनिवार को लापता हो गई थी। देर रात तक खोजबीन करने के बाद कोई सुराग नहीं लगा।

इसे भी पढ़ें: पकड़ में आया बाइक बोट का महाठग, लाखों लोगों को लगाई 13 हजार करोड़ की चपत

सुबह जब गांव के लोग शौच के लिए गए तो झाड़ी में लाखन की पुत्री का शव देखा। उन्होंने बताया कि लड़की के गले में उसी की सलवार का फंदा लगा था। आनन-फानन में ग्रामीणों ने लाखन सिंह को सूचना दी, साथ ही पुलिस को भी जानकारी दी गई।

इसे भी पढ़ें: मेक्सिको में अंतरराष्ट्रीय धार्मिक संगठन के नेता को यौन अपराध के आरोप में किया गिरफ्तार

प्रसाद ने बताया लाखन सिंह की तहरीर पर इस मामले में मोतीलाल और जवाहर नामक व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। बच्ची से बलात्कार की आशंका के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ पक्के तौर पर कहा जा सकता है। घटना की सूचना पाकर झांसी रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक सुभाष चंद्र बघेल के अलावा जनपद जालौन के भ्रमण पर आई महिला आयोग की सदस्य कंचन जायसवाल ने भी घटनास्थल पर जाकर जायजा लिया तथा आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़