छात्रा के साथ 9 महीने तक हुआ दुष्कर्म, भोपाल पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

Rape victim
प्रतिरूप फोटो
सुयश भट्ट । Jul 3 2021 2:55PM

भोपाल में एक आंगनबाड़ी केंद्र में 14 साल की छात्रा से गैंगरेप का मामला सामने आया है। एक युवक और तीन नाबालिग छात्रों ने उसके साथ 9 महीने तक दुष्कर्म किया। बच्ची के प्रेग्नेंट होने पर इसका पता चला।उससे करीब 9 महीने तक दुष्कर्म किया है। इस बीच नाबालिग गर्भवती हो गई। जिसके बाद भी उसे डरा धमकाकर उसके साथ ज्यादती करते रहें।

भोपाल। भोपाल में एक आंगनबाड़ी केंद्र में 14 साल की छात्रा से गैंगरेप का मामला सामने आया है। एक युवक और तीन नाबालिग छात्रों ने उसके साथ 9 महीने तक दुष्कर्म किया। बच्ची के प्रेग्नेंट होने पर इसका पता चला। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसमें से तीन नाबालिग हैं, जो छात्रा के साथ ही पढ़ते हैं। 

इसे भी पढ़ें: देहरादून में मानवता शर्मसार! पांच साल की मासूम की दुष्कर्म के बाद हत्या 

रातीबढ़ थाने के टीआई सुधेश तिवारी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि घटना अक्टूबर 2020 से अब तक की है। उन्होंने बताया कि 1 अक्टूबर को उसे साथी छात्र आंगनबाड़ी केंद्र में ले गया। वहीं उसने अपने एक और दोस्त को बुला लिया। बाद में दो दोस्त और आ गए। और फिर डरा-धमका कर उसके साथ दुष्कर्म करने लगे। बताया जा रहा है कि उससे करीब 9 महीने तक दुष्कर्म किया है। इस बीच नाबालिग गर्भवती हो गई। जिसके बाद भी उसे डरा धमकाकर उसके साथ ज्यादती करते रहें। तबीयत खराब होने पर परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने बताया कि पीड़िता गर्भवती है। 

इसे भी पढ़ें: पत्नी के साथ 6 लोगों ने किया था सामूहिक दुष्कर्म, वायरल वीडियो देख पति के उड़े होश 

बता दें कि पुलिस इस पूरे मामले में जल्द से जल्द कोर्ट में चालान पेश करेगी। इसके बाद कोर्ट के निर्देश पर बच्ची का मेडिकल परीक्षण किया जाएगा। बच्ची की मेडिकल स्थिति को देखते हुए आगे का फैसला किया जाएगा। हालांकि, छात्रा अभी पूरी तरह ठीक है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़