उत्तर प्रदेश में कोरोना के कुल 145 एक्टिव मामले, कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर जारी

vaccination

प्रदेश में कोरोना के कुल 145 एक्टिव मामले है। उन्होंने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। कल एक दिन में 6,15,525 कोविड वैक्सीन की डोज दी गयी है। प्रदेश में कल तक पहली डोज 8,96,12,148 तथा दूसरी डोज 2,31,81,430 लगायी गयी हैं। कल तक कुल 11,27,93,578 कोविड डोज दी गयी है।

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,80,338 सैम्पल की जांच की गयी है। जिसमें कोरोना संक्रमण के 11 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 7,99,64,351 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 18 तथा अब तक कुल 16,86,887 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल 145 एक्टिव मामले है। उन्होंने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। कल एक दिन में 6,15,525 कोविड वैक्सीन की डोज दी गयी है। प्रदेश में कल तक पहली डोज 8,96,12,148 तथा दूसरी डोज 2,31,81,430 लगायी गयी हैं। कल तक कुल 11,27,93,578 कोविड डोज दी गयी है। 

इसे भी पढ़ें: शुक्रवार से भाजपा का मैं भी पन्ना प्रमुख अभियान शुरू, कई नेता होंगे शामिल

प्रसाद ने बताया कि कोविड संक्रमण अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है। इसलिए सभी लोग कोविड अनुरूप आचरण करे। टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कोविड हेल्पलाइन 18001805145 पर सम्पर्क करे। 

गत 24 घंटे में प्रदेश में 0.02 मि0मी0 औसत वर्षा हुई है, जो सामान्य वर्षा से 1.1 मि0मी0 के सापेक्ष 1.81 प्रतिशत

उत्तर प्रदेश के राहत आयुक्त श्री रणवीर प्रसाद ने वर्षा की स्थिति से अवगत कराते हुए बताया कि गत 24 घंटे में प्रदेश में 0.02 मि0मी0 औसत वर्षा हुई है, जो सामान्य वर्षा से 1.1 मि0मी0 के सापेक्ष 1.81 प्रतिशत है। प्रदेश में दक्षिण पश्चिम मानसून के दौरान प्रदेश में (01 जून, 2021 से 30 सितम्बर, 2021 तक) 748.8 मि0मी0 औसत वर्षा हुए, जो सामान्य वर्षा 790.2 मि0मी0 के सापेक्ष 95 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि शारदा-खीरी में खतरे के जलस्तर से ऊपर बह रही है। प्रदेश में वर्तमान में 07 जनपदों में 47 गांव बाढ़ से प्रभावित है। प्रदेश के वर्षा से प्रभावित जनपदों मंे सर्च एवं रेस्क्यू हेतु एन0डी0आर0एफ0, एस0डी0आर0एफ0 तथा पी0ए0सी0 की कुल 59 टीमें तैनाती की गयी है।

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 15 नये मामले, कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर जारी

प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में 1124 बाढ़ शरणालय स्थापित किये गये हैं। 1528 मेडिकल टीमें तथा 8886 नावें बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगायी गयी है। उन्होंने बताया कि खोज बचाव कार्य हेतु 451 मोटर बोट तथा 208 वाहन लगाये गये हैं। प्रदेश में 1258 बाढ़ चौकी स्थापित की गयी है। प्रदेश में अब तक कुल 2074 पशु शिविर स्थापित किये गये हैं। विगत 24 घंटों में पशु टीकाकरण की संख्या 469 तथा अब तक कुल पशु टीकाकरण की संख्या 1009854 है। एन0डी0आर0एफ0, एस0डी0आर0एफ0 द्वारा 58178 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। प्रसाद ने बताया कि अब तक कुल 369874 ड्राई राशन किट वितरित किए गये हैं। अब तक कुल 639613 फूड पैकेट वितरित किए गए हैं। प्रदेश में 315652.89 मी0 त्रिपाल, पीने के पानी का पाउच 258239 ली0, ओ0आर0एस0 के 309788 पैकेट तथा क्लोरीन के 3251692 टेबलेट वितरित किया गया है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़