किसी आदिवासी नेता को बनाया जा सकता है मध्यप्रदेश कांग्रेस का नया अध्यक्ष

a-tribal-leader-can-be-made-the-new-president-of-madhya-pradesh-congress
[email protected] । Jul 2 2019 7:55PM

सूत्रों ने बताया कि हालांकि, सिंघार को पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के गुट के नेता किसी भी सूरत में प्रदेश अध्यक्ष पद पर नहीं देखना चाहते हैं, क्योंकि दिग्विजय उसे प्रदेश अध्यक्ष बनाने के खिलाफ हैं।

भोपाल। कांग्रेस आलाकमान मध्यप्रदेश में किसी आदिवासी नेता को कांग्रेस अध्यक्ष बना सकती है। पिछले साल हुए मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में आदिवासी आरक्षित सीटों में कांग्रेस को मिली अच्छी सफलता के बाद कांग्रेस के विभिन्न गुट अपने-अपने गुट के आदिवासी नेता को प्रदेश अध्यक्ष बनाने के लिए जोर लगा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: राज्यसभा में बहुमत के लिए BJP के इस एक्शन प्लान से छोटे दलों की चिंता बढ़ी

कांग्रेस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ में हाल ही में आदिवासी नेता मोहन मरकाम को कांग्रेस अध्यक्ष बनाये जाने के बाद मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के करीबी, प्रदेश के गृह मंत्री एवं आदिवासी नेता बाला बच्चन को मध्यप्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने के लिए एड़ी-चोटी की ताकत लगा रहे हैं। वहीं, कांग्रेस महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया के नेतृत्व वाला कांग्रेस का दूसरा गुट प्रदेश के वन मंत्री एवं आदिवासी नेता उमंग सिंघार को कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनाने के लिए भरसक प्रयास करने में लगे हुए हैं।

इसे भी पढ़ें: संसदीय दल की बैठक में नए सांसदों से बोले मोदी, सदन में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराएं

सूत्रों ने बताया कि हालांकि, सिंघार को पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के गुट के नेता किसी भी सूरत में प्रदेश अध्यक्ष पद पर नहीं देखना चाहते हैं, क्योंकि दिग्विजय उसे प्रदेश अध्यक्ष बनाने के खिलाफ हैं। मध्यप्रदेश विधानसभा की कुल 230 सीटों में से आदिवासियों के लिए 47 सीटें आरक्षित हैं, जिनमें से कांग्रेस ने पिछले साल नवंबर में हुए विधानसभा चुनाव में 30 सीटें जीतीं थी।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़