कर्नाटक में कांग्रेस और कुमारस्वामी के बीच जुबानी जंग, एक दूसरे पर दोनों ने साधा निशाना

Kumaraswamy

कांग्रेस की कर्नाटक इकाई ने पार्टी के राष्ट्रव्यापी ‘लोकतंत्र बचाओ अभियान’ की निंदा करने को लेकर ट्विटर पर कुमारस्वामी पर हमला बोला। इसपर, कुमारस्वामी ने जवाबी ट्वीट किया, ‘‘ पार्टी (कांग्रेस) के निष्ठावान समर्थक सीधे सवाल नहीं कर सकते हैं इसलिए सोशल मीडिया के जरिये हमला कर भाग जाते हैं।’’

बेंगलुरु। जद(एस) नेता एच डी कुमारस्वामी ने बुधवार को कांग्रेस पर हमला तेज करते हुए कहा कि वह (कांग्रेस) उनकी पार्टी के सामने झुकी और उन्हें कर्नाटक की गठबंधन सरकार का मुख्यमंत्री बना कर खुद पिछली सीट पर बैठ कर राज्य में शासन चला रही थी। उल्लेखनीय है कि पूर्ववर्ती गठबंधन सरकार में शामिल रही कांग्रेस और जद (एस) के बीच इन दिनों जुबानी जंग चल रही है। 

इसे भी पढ़ें: कर्नाटक में सातवीं कक्षा की पाठ्यपुस्तक से टीपू सुल्तान का चैप्टर हटा, शुरू हुआ विवाद

कांग्रेस की कर्नाटक इकाई ने पार्टी के राष्ट्रव्यापी ‘लोकतंत्र बचाओ अभियान’ की निंदा करने को लेकर ट्विटर पर कुमारस्वामी पर हमला बोला। इसपर, कुमारस्वामी ने जवाबी ट्वीट किया, ‘‘ पार्टी (कांग्रेस) के निष्ठावान समर्थक सीधे सवाल नहीं कर सकते हैं इसलिए सोशल मीडिया के जरिये हमला कर भाग जाते हैं।’’ उल्लेखनीय है कि राजस्थान में राजनीतिक संकट की पृष्ठभूमि में कांग्रेस ने भाजपा के खिलाफ लोकतंत्र बचाओ अभियान शुरू किया था और कुमारस्वामी द्वारा आलोचना किए जाने के बाद पूर्व गठबंधन सहयोगी दोनों दलों (कांग्रेस और जद-एस) ने कई ट्वीट कर एक दूसरे पर निशाना साधा।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़