आरे कारशेड के फैसले पर बोले आदित्य ठाकरे, फिर से सोचे सरकार

Aaditya Thackeray
ANI

आदित्य ठाकरे ने कहा कि मुंबई के उत्तर-पश्चिम हिस्से में स्थित आरे और संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान के आसपास लगातार तेंदुए देखे जाते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘आरे से जुड़ा विरोध केवल 2,700 से अधिक पेड़ों को बचाने के लिए नहीं है बल्कि यह जैव विविधता से जुड़ा विषय भी है और हम मुंबई में इसे बचाना चाहते हैं।’’

मुंबई। मुंबई के हरित क्षेत्र आरे में मेट्रो रेल ‘कार शेड’ के निर्माण का विरोध करते हुए महाराष्ट्र के पूर्व पर्यावरण मंत्री और युवा सेना (शिवसेना की युवा शाखा) के अध्यक्ष आदित्य ठाकरे ने रविवार को कहा कि इस परियोजना का विरोध महानगर की जैव विविधता को बचाने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुंबई के उत्तर-पश्चिम हिस्से में स्थित आरे और संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान के आसपास लगातार तेंदुए देखे जाते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘आरे से जुड़ा विरोध केवल 2,700 से अधिक पेड़ों को बचाने के लिए नहीं है बल्कि यह जैव विविधता से जुड़ा विषय भी है और हम मुंबई में इसे बचाना चाहते हैं।’’ 

इसे भी पढ़ें: विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव को लेकर असमंजस में विधायक, सत्तापक्ष और MVA ने खड़े किए उम्मीदवार, शिवसेना के दो व्हिप हो सकते हैं जारी

ठाकरे ने सिलसिलेवार ट्वीट कर कहा कि मेट्रो कार शेड के लिए चिह्नित स्थल पर रोजना तेंदुओं और अन्य वन्य जीव-जंतुओं को देखा जाता है तथा पूर्ववर्ती महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार को800 एकड़ इलाके को वन घोषित करने को लेकर गर्व है। गौरतलब है कि राज्य में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में गठित नयी सरकार ने आरे में मेट्रो-3 लाइन के लिए कार शेड बनाने की दिशा में कदम उठाया है। हालांकि, पर्यावरण कार्यकर्ता और कुछ राजनीतिक दल आरे मेट्रो कारशेड के निर्माण का विरोध कर रहे हैं। पूर्ववर्ती सरकार ने कार शेड आरे के बजाय कांजूरमार्ग में बनाने का फैसला किया था।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़