AAP प्रत्याशी के बेटे का खुलासा, टिकट के लिए पिता ने केजरीवाल को दिए 6 करोड़
आपको बता दें कि दिल्ली में 12 मई को मतदान है और यहां कांग्रेस-AAP और भाजपा के बीच जबरजस्त त्रिकोणीय मुकाबला है। पश्चिम दिल्ली लोकसभा सीट पर बलबीर सिंह जाखड़ का मुकाबला भाजपा के प्रवेश वर्मा और कांग्रेस के महाबल मिश्रा से है।
आम आदमी पार्टी के पश्चिम दिल्ली के उम्मीदवार बलबीर सिंह जाखड़ के बेटे उदय जाखड़ ने AAP और अरविंद केजरीवाल को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उदय ने कहा कि मेरे पिता लगभग 3 महीने पहले राजनीति में शामिल हुए, उन्होंने अरविंद केजरीवाल को एक टिकट के लिए 6 करोड़ रुपये का भुगतान किया था। उदय ने कहा कि मेरे पास पुख्ता सबूत है कि पेरे पिता ने टिकट के लिए अरविंद केजरीवाल को पैसे दिए है।
#WATCH Aam Aadmi Party's West Delhi candidate, Balbir Singh Jakhar's son Uday Jakhar: My father joined politics about 3 months ago, he had paid Arvind Kejriwal Rs 6 crore for a ticket, I have credible evidence that he had paid for this ticket. pic.twitter.com/grlxoDEFVk
— ANI (@ANI) May 11, 2019
आपको बता दें कि दिल्ली में 12 मई को मतदान है और यहां कांग्रेस-AAP और भाजपा के बीच जबरजस्त त्रिकोणीय मुकाबला है। पश्चिम दिल्ली लोकसभा सीट पर बलबीर सिंह जाखड़ का मुकाबला भाजपा के प्रवेश वर्मा और कांग्रेस के महाबल मिश्रा से है।
इसे भी पढ़ें: मोदी उस दुल्हन की तरह जो रोटियां कम बेलती है और चूड़ियां ज्यादा खनकाती है: सिद्धू
इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि अगर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सत्ता में आती है तो उसके अध्यक्ष अमित शाह अगले गृहमंत्री होंगे। उन्होंने एक ट्वीट करके कहा कि लोगों को यह सोचना चाहिये कि अगर शाह को गृह मंत्रालय मिला तो देश का क्या हाल होगा। उन्होंने ट्वीट में कहा, ‘‘मतदान से पूर्व सोचें।’’
अन्य न्यूज़