AAP की पंजाब इकाई परिवार का मामला, सुलझा लिया जाएगा: केजरीवाल

aap-punjab-unit-family-case-will-be-settled-says-kejriwal
[email protected] । Aug 9 2018 8:37PM

आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने पार्टी की पंजाब इकाई में अंतर्कलह को आज कमतर करने का प्रयास किया और इसे पारिवारिक मामला बताया।

रोहतक। आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने पार्टी की पंजाब इकाई में अंतर्कलह को आज कमतर करने का प्रयास किया और इसे पारिवारिक मामला बताया। केजरीवाल ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘एक परिवार के सदस्यों में भी झगड़े होते हैं। इसे सुलझा लिया जाएगा।’’ उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर पर निशाना साधा और कहा, ‘‘उन्हें नहीं पता कि काम कैसे करना है।’’

आप की पंजाब इकाई में उस समय संकट उत्पन्न हो गया जब पार्टी विधायक सुखपाल सिंह खैरा को हाल में पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता पद से हटा दिया गया।।खैरा और सात और अन्य विधायकों ने आप की पंजाब इकाई को ‘‘स्वायत्त’’ घोषित कर दिया है और वर्तमान संगठनात्मक ढांचे को ‘‘भंग’’ कर दिया था।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़