AAP अपने विस्तार के लिये पूरे देश में लड़ेगी स्थानीय निकाय चुनाव: गोपाल राय

aap-will-fight-all-local-bodies-elections-across-india-to-expand-base-says-gopal-rai
[email protected] । Feb 14 2020 8:52PM

दिल्ली विधानसभा चुनाव में शानदार जीत से उत्साहित आप ने अपने विस्तार के लिए पूरे देश में स्थानीय निकाय चुनाव लड़ने का फैसला किया है। आप के वरिष्ठ नेता गोपाल राय ने कहा कि पार्टी ने सकारात्मक राष्ट्रवाद के साथ पार्टी के विस्तार पर चर्चा करने के लिये रविवार को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई है।

नयी दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में शानदार जीत से उत्साहित आम आदमी पार्टी (आप) ने अपने विस्तार के लिए पूरे देश में स्थानीय निकाय चुनाव लड़ने का फैसला किया है। आप के वरिष्ठ नेता गोपाल राय ने कहा कि पार्टी ने  सकारात्मक राष्ट्रवाद  के साथ पार्टी के विस्तार पर चर्चा करने के लिये रविवार को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई है। आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल के करीबी राय ने कहा कि पार्टी पहले चरण में पंजाब समेत कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव लड़ने पर भी नजरें टिकाए हुए है।

इसे भी पढ़ें: केजरीवाल ने शपथ ग्रहण समारोह के लिए प्रधानमंत्री मोदी को किया आमंत्रित

उन्होंने कहा कि रविवार को होने वाली बैठक का एजेंडा बड़े पैमाने पर स्वंयसेवकों को पार्टी शामिल करके हमारे संगठन को राष्ट्रीय स्तर पर विस्तार देना है। केजरीवाल की पिछली सरकार में मंत्री रहे राय ने कहा कि लोग फोन नंबर (9871010101) पर मिस कॉल करके आप के राष्ट्र निर्माण अभियान से जुड़ सकेंगे।

इसे भी पढ़ें: जो दिल्ली में हो सकता है, उसका विस्तार पूरे देश में हो सकता है: गोपाल राय

उन्होंने कहा कि हम इस अभियान के जरिये बड़े पैमाने पर लोगों के बीच जाकर उन्हें स्वयंसेवक बनाएंगे। पार्टी देशभर में स्थानीय निकाय चुनाव लड़ेगी। आम आदमी पार्टी मध्य प्रदेश और गुजरात में आगामी स्थानीय निकाय चुनाव भी लड़ेगी। उन्होंने कहा कि हम दिल्ली में सकारात्मक राष्ट्रवाद का प्रसार करेंगे, जो प्रेम और सम्मान पर आधारित होगा। भाजपा का राष्ट्रवाद घृणा और विभाजन पर आधारित है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़