दिल्ली की रफ्तार पर प्रदूषण ने लगाया ब्रेक, 600 गाड़ियों को नहीं मिली एंट्री
राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को करीब 600 वाहनों को प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई। दिल्ली में प्रदूषण के बढ़े हुए स्तर के चलते एक दिन पहले ही पर्यावरण प्रदूषण नियंत्रण अधिकरण (ईपीसीए) ने ट्रकों के प्रवेश पर रोक 12 नवंबर तक बढ़ा दी थी।
नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को करीब 600 वाहनों को प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई। दिल्ली में प्रदूषण के बढ़े हुए स्तर के चलते एक दिन पहले ही पर्यावरण प्रदूषण नियंत्रण अधिकरण (ईपीसीए) ने ट्रकों के प्रवेश पर रोक 12 नवंबर तक बढ़ा दी थी। संयुक्त पुलिस उपायुक्त (यातायात) आलोक कुमार के मुताबिक 1,283 वाहनों की जांच की गई और 609 वाहनों को प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई।
उन्होंने बताया कि जरूरी वस्तुएं ले जा रहे करीब 734 वाहनों को 10 नवंबर रात 11 बजे से 11 नवंबर की सुबह पांच बजे तक राष्ट्रीय राजधानी में प्रवेश की इजाजत दी गई थी। राष्ट्रीय राजधानी की वायु गुणवत्ता की समीक्षा करने वाले केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) नीत कार्यबल की अनुशंसाओं पर उच्चतम न्यायालय द्वारा नियुक्त एजेंसी ने दिल्ली में वाहनों के प्रवेश पर रोक की अवधि बढ़ा दी थी।
अन्य न्यूज़