कर्नाटक के डिप्टी सीएम का बड़ा बयान, अच्छी सड़कों की वजह से हो रही हैं दुर्घटनाएं

accidents-due-to-good-roads-says-karnataka-deputy-chief-minister
[email protected] । Sep 12 2019 10:20AM

लोक निर्माण मंत्रालय का कार्यभार संभाल रहे कारजोल ने यह टिप्पणी चित्रदुर्ग जिले में पत्रकारों के उस सवाल पर की जिसमें उनसे पूछा गया कि बढ़ा हुआ जुर्माना क्यों भरा जाए जब सड़कों की दयनीय अवस्था की वजह से दुर्घटनाएं हो रही हैं।

बेंगलुरु। यातायात नियमों के उल्लंघन पर भारी जुर्माना लगाने से पहले सरकार से सड़कों को ठीक करने की मांग के बीच कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री गोविंद कारजोल ने बुधवार को कहा कि दुर्घटनाओं के लिए अच्छी सड़कें जिम्मेदार हैं। लोक निर्माण मंत्रालय का कार्यभार संभाल रहे कारजोल ने यह टिप्पणी चित्रदुर्ग जिले में पत्रकारों के उस सवाल पर की जिसमें उनसे पूछा गया कि बढ़ा हुआ जुर्माना क्यों भरा जाए जब सड़कों की दयनीय अवस्था की वजह से दुर्घटनाएं हो रही हैं।

इसे भी पढ़ें: वाहनों पर जीएसटी कटौती का मुद्दा: नितिन गडकरी ने कहा- गेंद वित्त मंत्रालय के पाले में

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि खराब सड़कें नहीं, बल्कि अच्छी सड़कों की वजह से दुर्घटनाएं हो रही हैं। आप देखते हैं कि राजमार्ग पर वाहन 100 से 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ते हैं। उन्होंने कहा कि वह स्वयं भी इतने अधिक जुर्माने के पक्ष में नहीं है और राज्य मंत्रिमंडल इसे कम करने पर फैसला लेगा। उनकी टिप्पणी की सोशल मीडिया पर कड़ी आलोचना हो रही है।

खतरे के निशान पर नर्मदा का जलस्तर, विदिशा में भी बारिश का कहर, पूरी जानकारी के लिए देखें वीडियो:

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़