पुडुचेरी में सरकार गिरने पर बोले राहुल गांधी, आजाद भारत में पहली बार चुनाव जीतने का मतलब चुनाव हारना है

Rahul Gandhi Kerala

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि वो एक के बाद एक चुनी हुई सरकारों को गिराते हैं। आजाद भारत में पहली बार चुनाव जीतने का मतलब चुनाव हारना है और चुनाव हारने का मतलब चुनाव जीतना है।

वायनाड। पुडुचेरी में सोमवार को कांग्रेस की सरकार गिर चुकी है और मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने उपराज्यपाल टी सौंदरराजन को अपना इस्तीफा दे दिया है। इसी बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केरल मलप्पुरम में केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए चुनी हुई सरकारों को गिराने का आरोप लगाया। राहुल गांधी ने कहा कि वो एक के बाद एक चुनी हुई सरकारों को गिराते हैं। 

इसे भी पढ़ें: विश्वास प्रस्ताव पर मतदान से पहले मुख्यमंत्री का इस्तीफा, पुडुचेरी में गिरी कांग्रेस सरकार 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि वो एक के बाद एक चुनी हुई सरकारों को गिराते हैं। आजाद भारत में पहली बार चुनाव जीतने का मतलब चुनाव हारना है और चुनाव हारने का मतलब चुनाव जीतना है। लेकिन वो सच का सामना करने से बच नहीं सकते हैं।

उन्होंने कहा कि पहली बार दिल्ली में एक सरकार (केंद्र सरकार) है जो अपनी इच्छा और ताकत न्यायपालिका पर थोप रही है। सरकार न्यायपालिका को वो नहीं करने दे रही है जो उसे करना चाहिए और ऐसा सिर्फ न्यायपालिका के साथ ही नहीं है, बल्कि हमें लोकसभा और राज्यसभा में भी चर्चा नहीं करने दिया जाता है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़