सपा-बसपा गठबंधन पर बोली भाकपा, लोकसभा चुनाव के बाद बनेगा महागठबंधन

after-lok-sabha-polls-will-be-formed-a-mahagathbandhan-says-cpi
[email protected] । Jan 12 2019 7:18PM

सपा-बसपा की संयुक्त प्रेस वार्ता के बाद भाकपा के राष्ट्रीय सचिव अतुल कुमार अनजान ने कहा कि अगले लोकसभा चुनाव में नरेन्द्र मोदी सरकार को सत्ता से बाहर करने के साझा मकसद से विभिन्न राज्यों में गैरभाजपा गठबंधन बन रहे हैं।

नयी दिल्ली। भाकपा ने उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों के लिये शनिवार को घोषित सपा बसपा गठबंधन को भाजपा के खिलाफ विपक्ष की एकजुटता का प्रतीक बताते हुये कहा है कि लोकसभा चुनाव से पहले अन्य राज्यों में भी विपक्षी दलों के बीच इस तरह के गठबंधन होंगे। भाकपा के राष्ट्रीय सचिव अतुल कुमार अनजान ने शनिवार को कहा कि अगले लोकसभा चुनाव में नरेन्द्र मोदी सरकार को सत्ता से बाहर करने के साझा मकसद से विभिन्न राज्यों में गैरभाजपा गठबंधन बन रहे हैं। उत्तर प्रदेश में सपा बसपा गठबंधन भी इस इस कड़ी का एक हिस्सा है।

इसे भी पढ़ें : SP-BSP गठबंधन को अठावले ने बताया बेमेल, कहा- चुनाव में नहीं होंगे सफल

उन्होंने कहा कि राज्यों में स्थानीय परिस्थितियों के आधार पर विपक्षी दलों के बनने वाले गठबंधन लोकसभा चुनाव के बाद ‘महागठबंधन’ बनायेंगे ताकि भाजपा को एक बार फिर सत्ता में आने से रोका जा सके। उल्लेखनीय है कि लखनऊ में शनिवार को अखिलेश और मायावती ने संयुक्त संवाददाता सम्मेलन कर सपा बसपा गठबंधन की औपचारिक घोषणा की। इसके तहत सपा और बसपा उत्तर प्रदेश की 38-38 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। जबकि दो सीट कांग्रेस और दो अन्य दलों के लिये छोड़ने पर दोनों दलों के बीच सहमति बनी है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़