बसपा के फैसले के बाद सपा ने कहा, कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है

after-the-bsp-s-decision-the-sp-said-there-is-no-official-information
[email protected] । Jun 4 2019 8:28AM

अखिलेश यादव ही तय करेंगे कि क्या हुआ है और इसमें कितनी सच्चाई है। चूंकि कोई आधिकारिक रुख तो है नहीं, यह तो बाहर का सुना सुनाया मामला है। क्या बात हुई, क्या मामला है उसे समझना पड़ेगा।

लखनऊ। बसपा सुप्रीमो मायावती के अकेले विधानसभा उपचुनाव लड़ने के फैसले के बाद समाजवादी पार्टी ने कहा कि अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। सपा के कार्यालय में सन्नाटा छाया हुआ है। पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव अपने लोकसभा क्षेत्र आजमगढ़ दौरे पर हैं। बसपा के इस रूख पर पूछे जाने पर सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने भाषा से कहा, नहीं अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं है। अखिलेश यादव ही तय करेंगे कि क्या हुआ है और इसमें कितनी सच्चाई है। चूंकि कोई आधिकारिक रुख तो है नहीं, यह तो बाहर का सुना सुनाया मामला है। क्या बात हुई, क्या मामला है उसे समझना पड़ेगा। अखिलेश यादव आजमगढ़ में हैं, वह आ जायें फिर कुछ कहा जायेगा। 

उन्होंने कहा कि  किसी के पास उनका (बसपा का)आधिकारिक बयान नहीं है इसलियेअभी इंतजार करना होगा।  इससे पहले सपा की अध्यक्ष मायावती ने लोकसभा चुनाव में सपा के साथ गठबंधन से पार्टी को कोई लाभ नहीं होने पर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए उत्तर प्रदेश में विधानसभा की कुछ सीटों पर संभावित उपचुनाव अपने बलबूते चुनाव लड़ने की बात कह कर उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा गठबंधन के भविष्य पर सवाल खड़े कर दिये हैं। उन्होंने कहा कि बसपा अब गठबंधनों पर निर्भरता खत्म कर आगामी उपचुनाव खुद लड़ेगी।

इसे भी पढ़ें: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को रांची में योग करेंगे PM मोदी

लोकसभा चुनाव के परिणाम की समीक्षा के लिये सोमवार को उत्तर प्रदेश के पार्टी पदाधिकारियों और निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की बैठक में मायावती ने बसपा का संगठनात्मक ढांचा मजबूत करने की जरूरत पर बल देते हुये पार्टी पदाधिकारियों को उपचुनाव की तैयारियां तेज करने को कहा है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़