पूर्व मंत्रियों को बंगला खाली करने का नोटिस मिलने के बाद, अब जल्द ही कमलनाथ भी खाली करेगें सीएम हाउस

MP CM House
दिनेश शुक्ल । May 21 2020 5:04AM

कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद दिल्ली से भोपाल आए कमलनाथ ने इस बंगले की साज सज्जा करवाई थी और विधानसभा चुनाव के दौरान यही चुनावी रणनीति बनाई गई। यह बंगला पूर्व मुख्यमंत्री को कई सालों से आवंटित है। वह जब भी दिल्ली से भोपाल आते थे यही रुकते थे। कलमनाथ ने मुख्यमंत्री बनने के बाद भी यह बंगला नहीं छोड़ा

भोपाल। कांग्रेस की कमलनाथ सरकार में मंत्री रहे आधा दर्जन से अधिक कांग्रेस नेताओं को राज्य की शिवराज सरकार ने सरकारी बंगले खाली करने का नोटिस धमा दिया है। वही पूर्व वित्तमंत्री तरुण भनोत के बंगले को सम्पदा सचिवालय ने बुधवार को सील कर दिया। उन्हें दो बार पहले बंगला खाली करने का नोटिस दिया जा चुका था। अब सूत्रों के हवाले से खबर मिली है कि पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ भी जल्द ही मुख्यमंत्री निवास खाली करने जा रहे है। दो माह पहले राज्य से कांग्रेस की सत्ता जाने और मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद भी वह मुख्यमंत्री निवास 6 श्यामला हिल्स में ही रह रहे है। 

 

इसे भी पढ़ें: प्रदेश को कोरोना का कहर देने वाले कमलनाथ का बयान झूठा और दुर्भाग्यपूर्ण : विष्णुदत्त शर्मा

कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के पास पहले से ही श्यामला हिल्स में ही 9 श्यामला हिल्स सरकारी बंगला आवंटित है जिसमें वह मुख्यमंत्री बनने से पहले तक रह रहे थे। कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद दिल्ली से भोपाल आए कमलनाथ ने इस बंगले की साज सज्जा करवाई थी और विधानसभा चुनाव के दौरान यही चुनावी रणनीति बनाई गई। यह बंगला पूर्व मुख्यमंत्री को कई सालों से आवंटित है। वह जब भी दिल्ली से भोपाल आते थे यही रुकते थे। कलमनाथ ने मुख्यमंत्री बनने के बाद भी यह बंगला नहीं छोड़ा था बल्कि मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद भी वह 8 महीनें इसी बंगले में रहे। उन्होंने 10 अगस्त 2019 को 6- श्यामला हिल्स मुख्यमंत्री निवास में प्रवेश किया था। 

 

इसे भी पढ़ें: मजदूरों को लेकर शिवराज सरकार के दावे पर बोले कमलनाथ आपकी कथनी और करनी में अंतर

लेकिन अब 6-श्यामला हिल्स मुख्यमंत्री निवास पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जल्द ही खाली करने वाले है। कांग्रेस की सरकार जाने के बाद पिछले दो महीने से कमलनाथ मुख्यमंत्री निवास में ही रह रहे थे। वही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लिंक रोड स्थित बी-8, 74 बंगले स्थित अपने सरकारी बंगले में ही रह रहे है। राज्य में नवम्बर 2018 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने इसी सरकारी बंगले में रह रहे है। इससे पहले 2005 में मुख्यमंत्री बनने के बाद से लगातार 13 साल तक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 6 श्यामल हिल्स मुख्यमंत्री निवास में ही रह रहे थे। जबकि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अपने पुराने सरकारी बंगले 9 श्यामला हिल्स में ही निवासरत थे। राज्य में सत्ता परिवर्तन के आठ माह बाद कमलनाथ ने मुख्यमंत्री निवास 6 श्यामला हिल्स में प्रवेश किया था। लेकिन वह यहाँ जायदा दिन यहां नहीं रह सके।

 

इसे भी पढ़ें: कोई नहीं होगा बेरोजगार सबको मिलेगा रोजगार- शिवराज सिंह चौहान

कांग्रेस की कमलनाथ सरकार को अल्पमत में होने की वजह से 20 मार्च 2020 को भाजपा ने उसे सत्ता से बेदखल कर दिया था। जिसके बाद एक बार फिर शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री के पद की शपथ ली थी। लेकिन कमलनाथ ने मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा देने के बाद भी मुख्यमंत्री निवास खाली नहीं किया था। वही कांग्रेस सरकार के पूर्व मंत्रीयों को बंगले खाली करने का नोटिस मिलने के बाद अब पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भी सीएम हाउस खाली करने जा रहे है। अभी सीएम हाउस मिलाकर उनके पास तीन बंगले है, जिसमें उनके सांसद पुत्र नकुलनाथ का बंगला भी शामिल है। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़