मध्य प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री के बयान के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने करवाया सद्बुद्धि यज्ञ

Bjp vs congress
सुयश भट्ट । Aug 2 2021 4:37PM

चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग के बयान के बाद सियासत गरमा गर्मी शुरु हो गई है। विश्वास सारंग के अजीबो गरीब बयान पर जवाब में कांग्रेस ने कहा कि मंत्री जी पगला गए हैं।विश्वास सारंग को पुस्तक भेंट करने जा रहे कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला के साथ कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ धक्का मुक्की भी हो गई।

भोपाल। मध्य प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग के  बयान के बाद सियासत गरमा गर्मी शुरु हो गई है। विश्वास सारंग के अजीबो गरीब बयान पर जवाब में कांग्रेस ने कहा कि मंत्री जी पगला गए हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला नेहरू की लिखी भारत एक खोज किताब विश्वास सारंग के बंगले पर भेट करने पहुंच गए।

इसे भी पढ़ें:महंगाई के पीछे नेहरू का हाथ, विश्वास सारंग का दावा, कांग्रेस बोली- मानसिक संतुलन खो बैठे हैं 

आपको बता दें कि विश्वास सारंग को पुस्तक भेंट करने जा रहे कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला के साथ कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ धक्का मुक्की भी हो गई। जिसके बाद भोपाल पुलिस ने मनोज शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने विश्वास सारंग के लिए सद्बुद्धि यज्ञ का भी आयोजन किया।

वहीं इस बयान के बाद युवा कांग्रेस के प्रवक्ता सैय्यद सऊद हसन ने कहा था कि नरेला विधायक एवं मंत्री विश्वास सारंग का कहना है - नेहरू जी ने 15 अगस्त 1947 को जो भाषण दिया उसके कारण आज 2021 में महंगाई है। क्या इससे ज़्यादा मूर्खतापूर्ण बात कुछ और हो सकती है ?या इतने ज़िम्मेदार पद पर रहने के बावजूद ऐसे निराधार बातें करना सही है ?मुझे दुःख है के आज हमारी विधानसभा का नेतृत्व ऐसे बुद्धिजीवी लोग कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:कांग्रेस का दावा , प्रदेश में जल्द ही निकल सकती है मुख्यमंत्री पद की गोपनीय वेकैंसी 

दरअसल बढ़ती महंगाई को लेकर विश्वास सारंग ने बयान देते हुए कहा कि इसका मुख्य कारण नेहरू परिवार है। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त 1947 के दिन लाल किले पर जवाहरलाल नेहरू ने जो बयान दिया था उसी के कारण देश में महंगाई बढ़ी है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़