कुछ सरकारी कर्मचारियों का भाजपा से ‘‘गुप्त’’ लगाव: कमलनाथ

ahead-of-polls-kamal-nath-warns-those-with-secret-affection-for-bjp
[email protected] । Nov 20 2018 10:26AM

मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रमुख कमलनाथ ने सोमवार को आरोप लगाया कि राज्य में कुछ सरकारी कर्मचारियों का भाजपा से गुप्त लगाव है। साथ ही, उन्होंने चेतावनी दी कि उनकी पार्टी के सत्ता में आने पर इन लोगों को ‘‘कोपभाजन’’ बनने के लिए तैयार रहना चाहिए।

पिपलानी (बुलढानी)। मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रमुख कमलनाथ ने सोमवार को आरोप लगाया कि राज्य में कुछ सरकारी कर्मचारियों का भाजपा से गुप्त लगाव है। साथ ही, उन्होंने चेतावनी दी कि उनकी पार्टी के सत्ता में आने पर इन लोगों को ‘‘कोपभाजन’’ बनने के लिए तैयार रहना चाहिए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के विधानसभा क्षेत्र में अपनी पहली रैली को संबोधित करते हुए कमलनाथ ने कहा, ‘‘कमलनाथ की चक्की चलती है देर से, पर बहुत बारीक पीसती है।''

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि कुछ सरकारी अधिकारी भाजपा का समर्थन कर रहे हैं जो पिछले 15 साल से शासन में है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को भी आगाह करते हुए कहा कि उन्हें अपनी वर्दी का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘याद रखना, 11 के बाद 12 (12 दिसंबर) भी आता है।’’ कमलनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चौहान पर प्रहार करते हुए कहा कि नर्मदा और गंगा नदियों को साफ करने के बजाय उन्होंने बैंकों को साफ कर दिया।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़