Delhi AQI| दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में पहुंची, न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस

air quality
प्रतिरूप फोटो
ANI Image
रितिका कमठान । Dec 10 2024 1:32PM

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक सुबह 9 बजे भी खराब (229) दर्ज हुआ है। इससे पहले सोमवार की शाम को चार बजे इसका स्तर 186 रहा था जो मध्यम श्रेणी मानी जाती है। दिल्ली में तापमान भी लगातार कम हो रहा है।

दिल्ली की जनता के लिए अच्छे दिन अब भी नहीं आए हैं क्योंकि यहां लोग साफ और स्वच्छ हवा में सांस नहीं ले पा रहे है। दिल्ली की वायु गुणवत्ता का स्तर लगातार खराब बना हुआ है। मंगलवार 10 दिसंबर को भी दिल्ली की वायु गुणवत्ता फिर से ‘खराब’ श्रेणी में पहुंच गई। वहीं दिल्ली में ठंडी उत्तर-पश्चिमी से आने वाली हवाएं चल रही है, जो पारा और नीचे ले जा रही है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक सुबह 9 बजे भी खराब (229) दर्ज हुआ है। इससे पहले सोमवार की शाम को चार बजे इसका स्तर 186 रहा था जो मध्यम श्रेणी मानी जाती है। बता दें कि दिल्ली में तापमान भी लगातार कम हो रहा है। दिल्ली का तापमान सामान्य से दो डिग्री कम दर्ज हुआ है, जो आठ डिग्री सेल्सियस रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आगामी 24 घंटों में न्यूनतम तापमान एक से दो डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। संभावना है कि छह डिग्री सेल्सियस तक गुरुवार को तापमान गिर सकता है।

मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि अगले तीन दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आने की संभावना है, क्योंकि पहाड़ों पर ताजा बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी महसूस किया जा रहा है। दिल्ली में सोमवार को इस मौसम का सबसे कम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री कम है। इससे पहले, 17 नवंबर को सबसे कम अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

पूर्वानुमान के अनुसार, धूप खिलने के बावजूद उत्तर-पश्चिमी हवाएं अधिकतम सामान्य से नीचे रहेंगी। सुबह 9 बजे दिल्ली का औसत एक्यूआई 38 वायु गुणवत्ता निगरानी स्टेशनों के आधार पर निकाला गया। इनमें से कोई भी ‘बहुत खराब’ श्रेणी में नहीं था, जबकि 28 ‘खराब’ और बाकी ‘मध्यम’ श्रेणी में थे। जहांगीरपुरी में सबसे अधिक औसत एक्यूआई 297 रहा। इससे पहले, दिसंबर 2022, 2019 और 2015 में तीन-तीन मध्यम दिन दर्ज किए गए थे। दिसंबर में एक्यूआई कभी भी मध्यम श्रेणी से नीचे नहीं गया, 26 दिसंबर 2015 को सबसे कम रीडिंग 140 थी। दिल्ली में 4 दिसंबर (178), 5 दिसंबर (165) और 6 दिसंबर (197) को मध्यम एक्यूआई दर्ज किया गया।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़