बीमारी का हवाला देते हुए अजय माकन ने दिया अध्यक्ष पद से इस्तीफा

ajay-maken-steps-down-as-delhi-congress-chief
[email protected] । Jan 4 2019 10:26AM

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय माकन ने दिल्ली इकाई के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है।

नयी दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय माकन ने पार्टी की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष पद से शुक्रवार को स्वास्थ्य संबंधी कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा दे दिया। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, दिल्ली में पार्टी मामलों के प्रभारी पी. सी. चाको और माकन के बीच बृहस्पतिवार को बैठक हुई थी। गांधी ने माकन का इस्तीफा मंजूर कर लिया है।

इसे भी पढ़ें: राजस्थान कांग्रेस में कलह पर बोले अजय माकन, नाराज नेताओं को मना लिया जाएगा

2015 विधानसभा चुनावों में पार्टी की हार के बाद करीब चार साल पहले 54 वर्षीय माकन को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था। माकन ने बाद में ट्विटर के जरिए भी अपने इस्तीफे की घोषणा की। उन्होंने ट्वीट किया, ‘2015 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनावों के बाद, दिल्ली इकाई के अध्यक्ष के रूप में मुझे कांग्रेस कार्यकर्ताओं, पार्टी को कवर करने वाले मीडिया और हमारे नेता राहुल गांधी जी का बहुत स्नेह मिला। इन मुश्किल घड़ियों में यह आसान नहीं था। आप सभी को धन्यवाद।’

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़