महाराष्ट्र में अजित पवार ने की रैली, भाजपा ने लगाया कोविड-19 नियमों के उललंघन का आरोप

Ajit Pawar

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने सोलापुर जिले के पंढरपुर में उप चुनाव से पहले बृहस्पतिवार को एक बड़ी सभा को संबोधित किया जिसके बाद विपक्षी दल भाजपा ने आरोप लगाया है कि इस दौरान कोविड-19 नियमों का उल्लंघन किया गया।

पुणे। महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने सोलापुर जिले के पंढरपुर में उप चुनाव से पहले बृहस्पतिवार को एक बड़ी सभा को संबोधित किया जिसके बाद विपक्षी दल भाजपा ने आरोप लगाया है कि इस दौरान कोविड-19 नियमों का उल्लंघन किया गया।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली में रात्रि कर्फ्यू का उल्लंघन करने के मामले में पुलिस ने किया 480 लोगों पर मामला दर्ज

भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने पवार की आलोचना की और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से पवार के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। संपर्क किए जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अतुल जेंड़े ने कहा कि निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने घटना का संज्ञान लिया है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़