अजित सिंह के खिलाफ आपत्तिजनक फेसबुक पोस्ट, मामला दर्ज
[email protected] । Jul 23 2016 3:17PM
आरएलडी प्रमुख अजित सिंह के खिलाफ सोशल साइट फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट लिखने पर दो व्यक्तियों के खिलाफ दर्ज किया गया है। पुलिस ने आज यह जानकारी दी।
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) प्रमुख अजित सिंह के खिलाफ सोशल साइट फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट लिखने पर दो व्यक्तियों के खिलाफ दर्ज किया गया है। पुलिस ने आज बताया कि पार्टी के जिलाध्यक्ष अजित राठी की अगुवाई में रालोद के कार्यकर्ताओं, उ.प्र. के पूर्व मंत्री धरमवीर बालयान और एमएलसी चौधरी मुश्ताक ने शुक्रवार को यहां जिलाधिकारी के कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया और उन्हें एक ज्ञापन पत्र सौंपा।
नई मंडी स्टेशन के प्रभारी राजनाथ त्यागी ने बताया कि इसके बाद पुलिस ने दो व्यक्तियों नितिन और यशपाल के खिलाफ पूर्व केन्द्रीय मंत्री और उनके परिजनों के लिए आपत्तिजनक फेसबुक पोस्ट लिखने का मामला दर्ज कर लिया।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:
अन्य न्यूज़