रामगोपाल यादव को अखिलेश की भटकार, कहा- जवानों की कुर्बानी पर सवाल नहीं

akhilesh-s-assault-on-ramgopal-yadav-said-no-question-on-the-sacrifice-of-the-soldiers
[email protected] । Mar 22 2019 1:33PM

ट्विटर पर की गयी उनकी यह टिप्पणी इस लिहाज से अहम है कि हाल में सपा नेता राम गोपाल यादव ने दावा किया था कि पुलवामा आतंकवादी हमला वोट हासिल करने के लिए रचा गया ‘‘षड्यंत्र’’ था।

लखनऊ। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कहा कि देश के सशस्त्र बलों की कुर्बानी पर कभी सवाल नहीं उठाया जाना चाहिए। अखिलेश ने कहा कि लोकतंत्र में हालांकि सवाल पूछना नेताओं का मौलिक अधिकार है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘हमारे सशस्त्र बलों के बलिदानों पर सवाल नहीं उठाया जाना चाहिए।’’

अखिलेश ने ट्वीट किया, ‘‘इस सरकार को स्वयं को भारतीय सेना की तरह दिखाना बंद कर देना चाहिए। वे नेता खतरनाक हैं, जो कहते हैं कि उनसे सवाल नहीं किया जा सकता।’’ ट्विटर पर की गयी उनकी यह टिप्पणी इस लिहाज से अहम है कि हाल में सपा नेता राम गोपाल यादव ने दावा किया था कि पुलवामा आतंकवादी हमला वोट हासिल करने के लिए रचा गया ‘‘षड्यंत्र’’ था।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़