विधायक अदिति सिंह के पिता और बाहुबली नेता अखिलेश सिंह का निधन

akhilesh-singh-father-of-mla-aditi-singh-and-bahubali-leader-dies
अभिनय आकाश । Aug 20 2019 11:52AM

अखिलेश सिंह का नाम उस वक्त चर्चाओं में आया था, जब उन पर सैयद मोदी की हत्या का आरोप लगा था। सीबीआई का आरोप था कि संजय सिंह, अमिता मोदी और अखिलेश सिंह ने सैयद मोदी के मर्डर की साजिश रची थी। हालांकि 1996 में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अहम आरोपी अखिलेश सिंह को बरी कर दिया था।

उत्तर प्रदेश की रायबरेली से विधायक पांच बार के विधायक रहे और गांधी परिवार के करीबी अखिलेश सिंह का मंगलवार सुबह निधन हो गया। अखिलेश रायबरेली सदर से विधायक अदिति सिंह के पिता हैं। अखिलेश सिंह को किसी समय बाहुबली नेता माना जाता था। उन्हें कैंसर था और उनका इलाज सिंगापुर में चल रहा था। सोमवार को उन्हें लखनऊ के एसजीपीजीआई में लाया गया था। अखिलेश सिंह की मौत की सूचना से उनके रायबरेली स्थित पैतृक गांव लालूपुर में सन्नाटा फैल गया है।

इसे भी पढ़ें: Article 370 पर मोदी सरकार के समर्थन में कांग्रेस की युवा विधायक ने कही ये बड़ी बात

अखिलेश सिंह का इलाके में प्रभाव इतना ज्यादा था कि 2004 में सोनिया गांधी रायबरेली सीट से चुनाव लड़ने आईं तो अखिलेश सिंह ने अपने चचेरे बड़े भाई अशोक सिंह को मैदान में उतारकर कांग्रेसी नेताओं को परेशान कर दिया था। प्रियंका गांधी 2004 में अपनी मां सोनिया गांधी के चुनाव प्रचार के लिए अखिलेश सिंह के इलाके से गुजरीं तो सड़कें सूनी पड़ी थीं और दूर-दूर तक कोई नजर नहीं आ रहा था। इसके बाद प्रियंका गांधी ने रायबरेली में डेरा जमा दिया था, जिसके बाद कहीं जाकर सोनिया जीत पाई थी।

इसे भी पढ़ें: संजय सिंह, संजय सेठ और सुरेन्द्र सिंह नागर भाजपा में हुए शामिल

अखिलेश सिंह का नाम उस वक्त चर्चाओं में आया था, जब उन पर सैयद मोदी की हत्या का आरोप लगा था। सीबीआई का आरोप था कि संजय सिंह, अमिता मोदी और अखिलेश सिंह ने सैयद मोदी के मर्डर की साजिश रची थी। हालांकि 1996 में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अहम आरोपी अखिलेश सिंह को बरी कर दिया था।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़