प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता अलाजांगी विश्वनाथ स्वामी का निधन

alajangi-viswanath-swami-passed-away
[email protected] । Dec 31 2019 6:10PM

प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता तथा ओडिशा से राज्यसभा के पूर्व सदस्य अलाजांगी विश्वनाथ स्वामी का मंगलवार को आयु संबंधी बीमारियों के चलते नौपाड़ा जिले के खरियार रोड पर स्थित उनके आवास पर निधन हो गया।

भवानीपाटणा (ओडिशा)। प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता तथा ओडिशा से राज्यसभा के पूर्व सदस्य अलाजांगी विश्वनाथ स्वामी का मंगलवार को आयु संबंधी बीमारियों के चलते नौपाड़ा जिले के खरियार रोड पर स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि स्वामी 91 साल के थे। उनके परिवार में दो बेटे और तीन बेटियां हैं।

इसे भी पढ़ें: नववर्ष की पूर्व संध्या पर दिल्ली यातायात पुलिस ने जारी किया परामर्श, हरियाणा में चौकसी बढ़ी

स्वामी ने समाज सुधारक विनोबा भावे के भूदान आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई थी। वह चार अप्रैल 2012 से तीन अप्रैल 2018 तक राज्यसभा सदस्य रहे।

इसे भी पढ़ें: नई तकनीक से कम हुई जेरेनियम खेती की लागत

भावे का समर्थक होने चलते वह केमिकल इंजीनियरिंग में बी-टेक करने के बाद समाज सेवा से जुड़ गए। स्वामी का जन्म 1929 में नवरंगपुर जिले में हुआ था। उन्हें ओडिशा के सबसे कद्दावर समाज सुधारकों में शुमार किया जाता है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़