राहुल-प्रियंका की ‘गिरफ्तारी’ के खिलाफ प्रदर्शन करें सभी प्रदेश इकाइयां: कांग्रेस

Rahul and Priyanka

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा को पुलिस ने बृहस्पतिवार को सामूहिक बलात्कार की पीड़िता के परिवार से मुलाकात के लिए हाथरस जाने से रोक दिया और हिरासत में ले लिया।

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को अपनी सभी प्रदेश कांग्रेस कमेटियों से कहा कि वे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाद्रा को उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा ‘गिरफ्तार किए जाने’ के विरोध में प्रदर्शन करें। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने ट्वीट कर दावा किया, ‘‘न्याय की मांगने और हाथरस की पीड़िता के परिवार से मिलने का प्रयास करने के लिए उत्तर प्रदेश की डरपोक सरकार ने राहुल गांधी जी और प्रियंका गांधी जी को गिरफ्तार किया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं सभी प्रदेश कांग्रेस कमेटियों और कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं कि वे राहुल जी, प्रियंका जी और दूसरे नेताओं की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन करें।’’ गौरतलब है कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा को पुलिस ने बृहस्पतिवार को सामूहिक बलात्कार की पीड़िता के परिवार से मुलाकात के लिए हाथरस जाने से रोक दिया और हिरासत में ले लिया। हालांकि, पार्टी ने दावा किया कि दोनों नेताओं को गिरफ्तार किया गया है। गौतमबुद्ध नगर के पुलिस आयुक्त आलोक सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा’ के साथ बातचीत में इसकी पुष्टि की है कि दोनों नेताओं को हिरासत में लिया गया है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़