हॉकी टीम की जीत पर अमरिंदर के ट्वीट की हो रही चौतरफा आलोचना, यूजर्स बोले- पूरी टीम की होती है भूमिका

Amarinder Singh

अमरिंदर सिंह के ट्वीट पर एक यूजर ने लिखा कि कोई बात नहीं सर, यह टीम गेम है, गोल करने वालों ने बहुत अच्छा काम किया है,लेकिन गेंद पास करने वालों ने भी कमाल किया..!

चंडीगढ़। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने ग्रेट ब्रिटेन को 3-1 से पराजित करके टोक्यो ओलंपिक खेलों के सेमीफाइनल में जगह बनाने के साथ ही 41 साल में पहला पदक जीतने की तरफ मजबूत कदम बढ़ा दिया है। जिसके बाद पूर्व हॉकी खिलाड़ियों से लेकर क्रिकेटरों, राजनीतिज्ञों और हॉकीप्रेमियों तक ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी व्यक्त की। इसी बीच पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह का भी ट्वीट आया। 

इसे भी पढ़ें: भारतीय महिला हॉकी टीम की जीत पर बोले कोच, कहा- आत्मविश्वास जगाने वाली फिल्म देखने से मिला फायदा 

अमरिंदर सिंह के ट्वीट के बाद से उनकी सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना हो रही है। उन्होंने हॉकी टीम की जीत पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर लिखा कि टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम की ओर से शानदार प्रदर्शन ने ग्रेट ब्रिटेन को 3-1 से हराकर और दशकों बाद ओलंपिक के शीर्ष 4 में प्रवेश किया है। यह जानकर खुशी हुई कि सभी तीन गोल पंजाब के खिलाड़ियों दिलप्रीत सिंह, गुरजंत सिंह और हार्दिक सिंह ने किए। बधाई हो... गोल्ड मेडल के लिए जाओ!

वहीं उन्होंने महिला हॉकी टीम की शानदार जीत पर भी ट्वीट किया। उन्होंने कहा कि तीन बार के ओलंपिक चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को हराकर भारतीय महिला हॉकी टीम ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। हमें इस पर गर्व है। अमृतसर की गुरजीत कौर को बधाई जिन्होंने मैच का एकमात्र गोल किया। हम इतिहास की दहलीज पर हैं। लड़कियों को शुभकामनाएं, गोल्ड मेडल के लिए जाओ !

आपको बता दें कि भारतीय पुरुष हॉकी टीम और महिला हॉकी टीम की तरफ से भले ही दिलप्रीत सिंह, गुरजंत सिंह, हार्दिक सिंह और गुरजीत कौर ने गोल दागा हो लेकिन हर एक खिलाड़ी की बराबर की भूमिका रही है। सभी पुरुष एवं महिला खिलाड़ियों ने ग्रेट ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गजब का डिफेंस दिखाया था। लेकिन अमरिंदर सिंह की टिप्पणी के बार खेलप्रेमी उनकी जमकर आलोचना कर रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: महिला हॉकी टीम के पहली बार ओलंपिक सेमीफाइनल में पहुंचने पर भारतीयों ने मनायी खुशी 

चिराग नामक एक यूजर ने लिखा कि कोई बात नहीं सर, यह टीम गेम है, गोल करने वालों ने बहुत अच्छा काम किया है,लेकिन गेंद पास करने वालों ने भी कमाल किया..! दूसरे यूजर ने लिखा कि पूरी टीम का प्रयास होता है। अगर इनके हिसाब से खिलाड़ी सोचने लगे तो हो गया काम। वहीं एक यूजर ने लिखा कि क्षेत्रवाद और जातिवाद इस देश को नीचे गिरा रहा है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़