महिला कॉकपिट चालक दल उड़ाएगा सैन फ्रांसिस्को-बेंगलुरु के बीच पहली फ्लाइट

air india

नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि सभी महिला कॉकपिट चालक दल सैन फ्रांसिस्को-बेंगलुरु के बीच पहली उद्घाटन उड़ान को संचालित करेगा।पुरी ने कहा,‘‘ एअर इंडिया की महिला शक्ति दुनिया भर में परचम लहरा रही है।’’

नयी दिल्ली। केवल महिलाओं पर आधारित एक कॉकपिट चालक दल शनिवार को सैन फ्रांसिस्को-बेंगलुरु के बीच पहली उद्घाटन उड़ान का संचालन करेगा। नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने यह जानकारी दी। एयरलाइन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एअर इंडिया का विमान बेंगलुरु पहुंचने के लिए उत्तर ध्रुव के ऊपर से होता हुआ अंटलांटिक मार्ग पकड़ेगा।

इसे भी पढ़ें: लखवी की सजा पर MEA ने कहा, महत्वपूर्ण बैठकों से पहले हास्यास्पद कदम उठाना पाक के लिए आम बात है

पुरी ने ट्वीट किया,‘‘ कैप्टन जोया अग्रवाल, कैप्टन पी थानमाई, कैप्टन आकांक्षा सोनावरे और कैप्टन शिवानी मन्हास का केवल महिला पर आधारित कॉकपिट चालक दल बेंगलुरु और सैन फ्रांसिस्कों के बीच ऐतिहासिक उद्घाटन उड़ान का संचालन करगा।’’ सैन फ्रांसिस्को और बेंगलुरु के बीच हवाई दूरी दुनिया में सबसे अधिक है। पुरी ने कहा,‘‘ एअर इंडिया की महिला शक्ति दुनिया भर में परचम लहरा रही है।’’ उद्घाटन विमान एएल176 अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को से शनिवार को स्थानीय समयानुसाररात 8.30 बजे उड़ान भरेगा और सोमवार तड़के 3.45 बजे (स्थानीय समयानुसार) कैंपेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरेगा।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़