मौसम में सुधार के साथ अमरनाथ यात्रा फिर से शुरू

[email protected] । Jul 28 2016 4:39PM

अमरनाथ के दर्शन के लिए वार्षिक तीर्थयात्रा आज सुबह फिर से शुरू हो गई। बुधवार दिन के अधिकांश समय के दौरान हुयी भारी बारिश के कारण यात्रा रोक दी गयी थी।

श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर हिमालय में 3,880 मीटर ऊंचाई पर स्थित अमरनाथ के दर्शन के लिए वार्षिक तीर्थयात्रा आज सुबह फिर से शुरू हो गई। बुधवार दिन के अधिकांश समय के दौरान हुयी भारी बारिश के कारण यात्रा रोक दी गयी थी। अधिकारियों ने बताया कि यात्रा आज सुबह फिर से शुरू हो गई और 1800 से अधिक तीर्थयात्रियों का जत्था अमरनाथ जाने के लिए आधार शिविर से रवाना हुआ। जबकि आज दोपहर तक 500 से अधिक तीर्थयात्रियों ने अमरनाथ के दर्शन किये।

जम्मू से 429 तीर्थयात्रियों का एक जत्था यात्रा के लिए रवाना हुआ। तीर्थयात्रियों में 32 महिलाएं और 102 ‘साधु’ शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि मौसम में सुधार के साथ तीर्थयात्रियों को गंदरबल जिले में बालताल और अनंतनाग जिले में नुनवान-पहलगाम आधार शिविरों से अमरनाथ जाने के लिए मंजूरी प्रदान कर दी गयी। बुधवार को कश्मीर के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के कारण फिसलन भरी सड़कों के चलते एहतियाती उपाय के रूप में अधिकारियों ने यात्रा को अस्थायी रूप से रोक दिया था।

We're now on WhatsApp. Click to join.

Tags

    All the updates here:

    अन्य न्यूज़