अंबानी की सुरक्षा का मामला : एनआईए ने मुंबई पुलिस के एक और कर्मी को गिरफ्तार किया

 Mumbai Police personnel

मुंबई में उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के बाहर एसयूवी में विस्फोटक सामग्री मिलने और कारोबारी मनसुख हिरन की हत्या के मामले में एनआईए ने शुक्रवार को मुंबई पुलिस के इंस्पेक्टर सुनील माने को गिरफ्तार किया।

मुंबई। मुंबई में उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के बाहर एसयूवी में विस्फोटक सामग्री मिलने और कारोबारी मनसुख हिरन की हत्या के मामले में एनआईए ने शुक्रवार को मुंबई पुलिस के इंस्पेक्टर सुनील माने को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने इस बारे में बताया।

इसे भी पढ़ें: महामारी के शिकार लोगों के सम्मानजनक अंतिम संस्कार की व्यवस्था करे सरकार: कुमारस्वामी

अधिकारी ने बताया, ‘‘अंबानी की सुरक्षा को खतरा पहुंचाने और मनसुख हिरन की हत्या मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने माने को बृहस्पतिवार को पूछताछ के लिए बुलाया था।’’ उन्होंने बताया कि मामले में संलिप्तता का पता चलने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया।

इसे भी पढ़ें: कोरोना से भारत का हाल बेहाल! एक दिन में 3,32,730 नए मामले, 2200 से ज्यादा लोगों की मौत

अधिकारी ने बताया कि माने को दिन में अदालत में पेश किया जायेगा। केंद्रीय जांच एजेंसी ने इससे पहले इन दोनों मामलों के संबंध में मुंबई पुलिस के दो अधिकारियों - सचिव वाझे और रियाज काजी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़