BJP से डरी हुई हैं ममता, पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र का गला घोट रहीं हैं

amit-shah-attacked-on-mamta-in-press-conference
[email protected] । Dec 7 2018 6:12PM

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की बढ़त से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी डरी हुई हैं और भगवा दल को तीन ‘‘यात्राओं’’ की अनुमति नहीं देकर वह प्रदेश में लोकतंत्र का गला घोंट रही हैं।

नयी दिल्ली। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की बढ़त से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी डरी हुई हैं और भगवा दल को तीन ‘‘यात्राओं’’ की अनुमति नहीं देकर वह प्रदेश में लोकतंत्र का "गला घोंट" रही हैं। ममता बनर्जी सरकार से इजाजत नहीं मिलने और अदालत से भी राहत नहीं मिलने के कारण भाजपा को राज्य में तीन ‘‘रथ यात्राएं’’ रद्द करना पड़ी थी। उसी की पृष्ठभूमि में शाह ने यह कहा। शाह ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ हम निश्चित तौर पर यात्राएं निकालेंगे और हमें कोई नहीं रोक सकता। पश्चिम बंगाल में बदलाव के प्रति भाजपा प्रतिबद्ध है। ‘यात्राएं’ रद्द नहीं, सिर्फ स्थगित हुई हैं।’’उन्होंने कहा कि यात्राओं की इजाजत लेने के लिए उनकी पार्टी न्यायिक प्रक्रिया का पालन करेगी।

यह भी पढ़ें- भगवान हनुमान को ‘दलित का प्रमाणपत्र देने के लिये किया गया आवेदन

कलकत्ता उच्च न्यायालय ने एक दिन पहले भाजपा को कूचबिहार में ‘‘ रथयात्रा ’’ निकालने की अनुमति देने से इनकार कर दिया था क्योंकि राज्य सरकार ने ऐसा होने पर हिंसा का अंदेशा जताया था। शाह इन यात्राओं को शुक्रवार को हरी झंडी दिखाने वाले थे। भाजपा ने खंडपीठ के समक्ष अपील की है। शाह के आरोपों का अभी ममता बनर्जी या उनकी पार्टी की ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया है।

यह भी पढ़ें- सड़कें खराब मिली तो ठेकेदारों पर चलवा दूंगा बुलडोजर: गडकरी

बनर्जी और उनकी पार्टी पर निशाना साधते हुए शाह ने कहा कि राज्य के लोग बदलाव के लिए तैयार हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि लोकसभा चुनाव में प्रदेश में पार्टी अधिक से अधिक सीटें जीतेगी। शाह ने कहा कि ममता जानती हैं कि ये यात्राएं बदलाव की नींव रखेंगी इसलिए वह उन्हें रोकने की कोशिश कर रही हैं। शाह ने बताया कि शनिवार को वह राज्य के दौरे पर जाएंगे और मुख्यमंत्री को बिन मांगी सलाह देंगे कि जितना उनकी सरकार भाजपा को दबाने की कोशिश करेगी, उतनी ज्यादा नाराजगी जनता के बीच बढ़ेगी।

उन्होंने कहा कि राज्य में पंचायत चुनाव में इस सरकार में जितनी हिंसा हुई उतनी वाम मार्चा की सरकार में भी नहीं हुई थी। ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पश्चिम बंगाल सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए शाह ने आरोप लगाया कि देश में सर्वाधिक सियासी हत्याएं राज्य में हुई हैं। इसके लिए उन्होंने एक अध्ययन का हवाला भी दिया। उन्होंने कहा, ‘‘ पूरा पश्चिम बंगाल प्रशासन सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के लिए काम कर रहा है।’’

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़