अमित शाह ने आपात बैठक के चलते तेलंगाना का दौरा किया रद्द
भाजपा महासचिव पी मुरलीधर राव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, अमित शाह और अन्य नेताओं ने आज सुबह एक आपात बैठक कर घोषणापत्र और अन्य मुद्दों पर चर्चा की।
करीमगर। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने पार्टी के घोषणापत्र और चुनाव संबधी मुद्दों पर आपात बैठक के चलते तेलंगाना का दौरा रद्द कर दिया है, जहां उन्हें बृहस्पतिवार को दो रैलियों को संबोधित करना था। पार्टी के एक शीर्ष नेता ने यह जानकारी दी। शाह को करीमनगर और वारंगल में जनसभाओं को संबोधित करना था।
इसे भी पढ़ें: अफस्पा पर झूठ बोल रहे हैं अमित शाह और PDP: उमर अब्दुल्ला
भाजपा महासचिव पी मुरलीधर राव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, अमित शाह और अन्य नेताओं ने आज सुबह एक आपात बैठक कर घोषणापत्र और अन्य मुद्दों पर चर्चा की। राव ने कहा कि वहां देरी होने के कारण, वह नहीं आ सके। तेलंगाना में 11 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के लिए मतदान होना है।
04 ఏప్రిల్ 2019న తెలంగాణలో బిజెపి జాతీయ అధ్యక్షులు శ్రీ అమిత్ షా గారి ఎన్నికల ప్రచారం
— BJP Telangana (@BJP4Telangana) April 3, 2019
విజయ సంకల్ప సభ
🔸కరీంనగర్ నియోజకవర్గం
ఉదయం 10:30 గంటలకు
SRR కాలేజ్ గ్రౌండ్స్, కరీంనగర్
🔸వరంగల్ నియోజకవర్గం
మధ్యాహ్నం 12:30 గంటలకు
JNM కాలేజ్ గ్రౌండ్స్, హన్మకొండ#BJP4Telangana pic.twitter.com/FPwhprS3IM
अन्य न्यूज़