तीर्थनगरी पुरी में कल होगा अमित शाह का रोड शो

amit-shah-hold-road-show-in-puri

जपा अध्यक्ष अमित शाह मंगलवार को तीर्थनगरी पुरी में एक रोडशो में शामिल होंगे। पार्टी के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। भाजपा प्रवक्ता गोलक महापात्र ने कहा कि शाह का रोडशो श्री जगन्नाथ मंदिर के सिंह द्वार से शुरू होगा और पुरी में मौसी मां मंदिर पर समाप्त होगा।

भुवनेश्वर। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह मंगलवार को तीर्थनगरी पुरी में एक रोडशो में शामिल होंगे। पार्टी के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। भाजपा प्रवक्ता गोलक महापात्र ने कहा कि शाह का रोडशो श्री जगन्नाथ मंदिर के सिंह द्वार से शुरू होगा और पुरी में मौसी मां मंदिर पर समाप्त होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने चुनावी घोषणापत्र में पुरी को देश की ‘‘आध्यात्मिक राजधानी’’ बनाने का वादा किया है।

इसे भी पढ़ें: बेटिकट हुए आडवाणी-जोशी से आज मिलेंगे शाह, दूर करेंगे गिले-शिकवे

भाजपा ने पुरी लोकसभा सीट से पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा को अपना उम्मीदवार बनाया है। शाह ने गत रविवार को ओडिशा का दौरा किया था, दो चुनावी रैलियों को संबोधित किया था जिसमें गंजाम जिले के पोलोसारा और बारागढ़ में चुनावी रैली शामिल थी। महापात्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओडिशा की राजधानी में एक जनसभा को संबोधित करने के लिए 15 या 16 अप्रैल को राज्य का दौरा कर सकते हैं। यह चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के बाद मोदी की राज्य में पांचवीं चुनावी रैली होगी। 

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़