भूपेन हजारिका की जयंती पर शाह ने दी श्रद्धांजलि, बोले- संगीत से लाखों लोगों के जीवन को किया समृद्ध

Bhupen Hazarika

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि भारत की शान, ब्रह्मपुत्र के कवि डॉ. भूपेन हजारिका को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। संगीतज्ञ और बहुमुखी प्रतिभा के धनी भूपेन दा ने अपने संगीत से लाखों लोगों का जीवन समृद्ध किया

नयी दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को गायक भूपेन हजारिका की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और कहा कि उन्होंने अपने संगीत से लाखों लोगों का जीवन समृद्ध किया और सामाजिक सद्भाव को भी मजबूती प्रदान की। असम में जन्में हजारिका न सिर्फ गायक बल्कि गीतकार, संगीतकार, कवि और फिल्म निर्माता भी थे। 

इसे भी पढ़ें: अमित शाह ने देशवासियों से की अपील, कहा- भारत को कुपोषण मुक्त बनाने की लें शपथ 

शाह ने ट्वीट कर कहा कि भारत की शान, ब्रह्मपुत्र के कवि डॉ. भूपेन हजारिका को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। संगीतज्ञ और बहुमुखी प्रतिभा के धनी भूपेन दा ने अपने संगीत से लाखों लोगों का जीवन समृद्ध किया और सामाजिक सद्भाव तथा वैश्विक भाइचारे को भी मजबूती दी। कला जगत में अभूतपूर्व योगदान के लिए उन्हें भारत रत्न से नवाजा गया था। आठ सिंतबर 1926 को हजारिका काजन्म हुआ था। पांच नवम्बर 2011 को उनका निधन हुआ। 

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़