नवीन पटनायक पर अमित शाह का निशाना, कहा- भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं किया

amit-shah-s-target-on-naveen-patnaik
अंकित सिंह । Apr 1 2019 2:16PM

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि ओडिशा में आज इतना भ्रष्टाचार है कि इनके चहेते अफसर, कलेक्टर, एसपी जनता से उगाही करते हैं। इतना ही नहीं महाप्रभु का रत्न भंडार भी सलामत नहीं रहा।

ओडिशा के एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि आने वाला चुनाव देश और ओडिशा दोनों का भाग्य तय करने वाला है। मैं कश्मीर से कन्याकुमारी और असम से गुजरात तक घूमता हूं और लोगों से पूछता हूं कि किसकी सरकार आएगी, तो एक ही आवाज आती है, मोदी-मोदी। इन्होंने ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक पर हमला करते हुए कहा कि पूरे देश में भाषा के आधार पर कोई राज्य बना तो वो ओडिशा है और दुर्भाग्य की बात है कि यहां के मुख्यमंत्री नवीन बाबू उड़िया भाषा बिना पढ़े नहीं बोल सकते। पश्चिम और मध्य ओडिशा के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया कि इस बार उसका हिसाब करने का वक़्त आ गया है। 

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि ओडिशा में आज इतना भ्रष्टाचार है कि इनके चहेते अफसर, कलेक्टर, एसपी जनता से उगाही करते हैं। इतना ही नहीं महाप्रभु का रत्न भंडार भी सलामत नहीं रहा। जो रत्न भंडार जनता ने भरा वो रत्न भंडार का कोई हिसाब भी नहीं है। उन्होंने कहा कि गजपति जिले में जनजातीय समुदाय की विरासत के संरक्षण के लिए इन्होने कोई कार्य नहीं किया। इतने वर्षों में ओडिशा के घरों में न बिजली है, न साफ पानी है, न गांवों में सड़कें हैं। नवीन बाबू की सरकार ने भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं किया। 

इसे भी पढ़ें: भाजपा के लिए लोकसभा चुनाव मोदी बनाम मोदी ही है

कांग्रेस पर प्रहार करते हुए शाह ने कहा कि 10 साल तक केंद्र में सोनिया-मनमोहन की सरकार थी। उस सरकार ने ओडिशा के विकास के लिए 13वें वित्त आयोग के अंतर्गत मात्र 80 हजार करोड़ रुपये दिया था। जब मोदी सरकार ने 14वें वित्त आयोग के अंतर्गत 5 लाख 56 हजार 565 करोड़ रुपये ओडिशा के विकास के लिए दिया। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों पर कार्रवाई के बाद आज सारा विपक्ष मोदी जी की सरकार पर सवाल उठा रहा है। आज सभी मानते हैं कि आतंकवाद को मुंह तोड़ जवाब देना चाहिए। लेकिन राहुल गांधी के गुरु सैम पित्रोदा कह रहे हैं कि आतंकवादियों से बातचीत करो। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़