WB के दो दिवसीय दौरे पर कोलकाता जाएंगे BJP अध्यक्ष शाह

Amit Shah to arrive in West Bengal on a two day visit from June 27
[email protected] । Jun 26 2018 6:35PM

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह कल दो दिन की बंगाल यात्रा पर यहां पहुंचेंगे। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने आज यह जानकारी दी।

कोलकाता। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह कल दो दिन की बंगाल यात्रा पर यहां पहुंचेंगे। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने आज यह जानकारी दी। इस यात्रा के दौरान शाह का पुरुलिया में एक जनसभा को संबोधित करने का कार्यक्रम है जहां दो भाजपा कार्यकताओं की तीन हफ्ते पहले हत्या कर दी गयी थी। प्रदेश भाजपा महासचिव शयंतन बसु के अनुसार शाह कल सुबह यहां पहुंचेंगे और उनका पार्टी की सोशल मीडिया शाखा के साथ बंद कमरे में बैठक के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक को संबोधित करने का कार्यक्रम है।

उन्होंने बताया कि शाह शहर के बुद्धिजीवियों की एक बैठक को भी संबोधित करेंगे। तत्पश्चात वह एक जनसभा के लिए पुरुलिया जायेंगे और वहां उन भाजपा कार्यकर्ताओं के परिवारों के सदस्यों से मिलेंगे जिनकी हत्या कर दी गयी थी। दो जून और 31 मई को दो भाजपा कार्यकर्ता- 35 वर्षीय दुलाल कुमार और 20 वर्षीय त्रिलोचन महतो फांसी के फंदे से लटकते हुए मृत मिले थे।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़