अटल जी के निधन पर अमित शाह ने लिखा, देश की राष्ट्रीयता के प्राणतत्व थे
[email protected] । Aug 16 2018 7:15PM
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का आज शाम 5 बजकर 5 मिनट पर निधन हो गया। पिछले 48 घंटे से वाजपेयी को लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था क्योंकि उनकी तबियत काफी बिगड़ गयी थी।
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का आज शाम 5 बजकर 5 मिनट पर निधन हो गया। पिछले 48 घंटे से वाजपेयी को लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था क्योंकि उनकी तबियत काफी बिगड़ गयी थी। अटल जी के निधन पर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने एक के बाद एक कई भावुक ट्वीट किया।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को आज श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उन्होंने अपने तप और अथक परिश्रम से पार्टी को सींच कर एक वटवृक्ष बनाया और भारतीय राजनीति में अमिट छाप छोड़ी।
शाह ने ट्वीट किया,‘‘अटलजी एक ऐसे लोकप्रिय राष्ट्रीय नेता के रूप में उभरे थे जिनका मानना था कि सत्ता सेवा का साधन है और राष्ट्रीय हितों से समझौता किये बगैर उनका राजनीतिक जीवन बेदाग रहा और इसलिए लोगों ने राजनीतिक तथा सामाजिक सीमाओं से परे हटकर उनके प्रति प्यार और सम्मान दिखाया।’’
पूर्व प्रधानमंत्री को देश के अति लोकप्रिय भारतीय नेताओं में से एक बताते हुए शाह ने कहा कि वाजपेयी ने भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष के रूप में अपने तप और अथक परिश्रम से देश की राजनीति में एक वटवृक्ष को सींचा।
भाजपा प्रमुख ने कहा,‘‘एक महान राजनेता, शानदार वक्ता, कवि और देशभक्त का निधन न केवल भाजपा के लिए बल्कि पूरे देश के लिए अपूरणीय क्षति है।’’उन्होंने कहा कि उनकी सोच, कविताएं, दूरदर्शिता और राजनीतिक कौशल हमेशा सभी का मार्गदर्शन करेगा
शाह ने कहा,‘‘एक तरफ तो अटलजी ने विपक्ष की पार्टी के प्रमुख के रूप में एक आदर्श विपक्ष की भूमिका निभाई वहीं दूसरी ओर उन्होंने प्रधानमंत्री के रूप में देश को निर्णायक नेतृत्व उपलब्ध कराया।’’
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि वाजपेयी ने अपने विचारों और सिद्धांतों से भारतीय राजनीति में एक अमिट छाप छोड़ी। उन्होंने उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:
अन्य न्यूज़