अमित शाह के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, लगे नमो-नमो के नारे

amit-shahs-roadshow-in-bengaluru
[email protected] । Apr 10 2019 8:58PM

सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने अमित शाह का स्वागत किया और मोदी, मोदी के नारे लगाए। शाह के साथ बच्चेगौड़ा तथा अन्य लोग भी थे।

बेंगलुरू। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने चिकबल्लापुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले शहर के बाहरी इलाके में विशाल रोड शो किया जिसमें बड़ी संख्या में भगवा ध्वज लहरा रहे थे। शाह पार्टी उम्मीदवार बीएन बच्चेगौड़ा के लिए प्रचार करने आए थे जो कांग्रेस नेता एम वीरप्पा मोइली के खिलाफ चुनाव मैदान में हैं। सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने शाह का स्वागत किया और मोदी, मोदी के नारे लगाए। शाह के साथ बच्चेगौड़ा तथा अन्य लोग भी थे। समूचे मार्ग पर हजारों लोगों का हुजूम था जिन्होंने शाह के ‘‘रथ’’ पर फूल बरसाए। यह रोड शो लगभग 40 मिनट तक चला।

इसे भी पढ़ें: कुमारस्वामी ने मोदी को बताया हिटलर से भी खराब व्यक्ति, बोले- तानाशाह हैं PM

रथ के आगे भगवा टोपी पहने और हाथों में भगवा ध्वज लिए भाजपा कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों पर नाच रहे थे तथा ‘‘मोदी, मोदी’’ के नारे लगा रहे थे। शाह के साथ येलहंका के विधायक एस आर विश्वनाथ तथा भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं कर्नाटक के प्रभारी पी मुरलीधर राव भी थे। पूर्व केंद्रीय मंत्री मोइली सत्तारूढ़ कांग्रेस-जद एस गठबंधन के उम्मीदवार हैं। गौड़ा 2014 के लोकसभा चुनाव में मोइली से करीब 9,500 वोटों से हार गए थे।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़