अम्फान तूफान: केजरीवाल ने पश्चिम बंगाल और ओडिशा के मुख्यमंत्रियों को मदद की पेशकश

kejriwal

महाचक्रवात अम्फान की वजह से पश्चिम बंगाल में कम से कम 77 लोगों की मौत हुई है जबकि हजारों लोग बेघर हो गए हैं। ओडिशा के तटीय जिलों में भी तूफान से भारी तबाही हुई है और बिजली के खंभे और टेलीफोन के टॉवर धराशायी हो गए हैं।

नयी दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को तूफान प्रभावित पश्चिम बंगाल और ओडिशा के प्रति एकजुटता प्रदर्शित करते हुए दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों को मदद की पेशकश की। उल्लेखनीय है कि महाचक्रवात अम्फान की वजह से पश्चिम बंगाल में कम से कम 77 लोगों की मौत हुई है जबकि हजारों लोग बेघर हो गए हैं। ओडिशा के तटीय जिलों में भी तूफान से भारी तबाही हुई है और बिजली के खंभे और टेलीफोन के टॉवर धराशायी हो गए हैं। केजरीवाल ने एक ट्वीट में लिखा, ‘‘आदरणीय ममता दीदी, दिल्ली के लोगों की ओर से मैं चक्रवात अम्फान की वजह से हुई तबाही से उबरने में पश्चिम बंगाल के लोगों के प्रति समर्थन एवं एकजुटता प्रकट करता हूं। कृपया बताएं कि हम इस संकट की घड़ी में क्या मदद कर सकते हैं।’’ एक अन्य ट्वीट में केजरीवाल ने ओडिशा के लोगों के प्रति एकजुटता प्रकट की और राज्य के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को मदद की पेशकश की।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़