अमरिंदर सिंह ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी से प्रस्तावित मुलाकात के दावे को किया खारिज

Amrindar Singh
प्रतिरूप फोटो

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने रविवार को एक बयान में कहा कि यह दुर्भावनापूर्ण और शरारती कयास है जो प्रत्यक्ष तौर पर गलत इरादे से लगाए गए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि वह अपनी पार्टी (पंजाब लोक कांग्रेस) को रूप-रेखा प्रदान कर रहे हैं और पंजीकरण की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

चंडीगढ़|  पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने रविवार को राज्य के एक मंत्री के गांधी परिवार के साथ उनकी संभावित मुलाकात और कांग्रेस में लौटने के दावों को खारिज करते हुए कहा कि पीछे मुड़कर देखने का कोई सवाल ही पैदा नहीं होता है।

सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार के एक मंत्री ने दावा किया था कि वह कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे और पार्टी में वापस आएंगे।

इसे भी पढ़ें: भाजपा ने खुर्शीद समेत कांग्रेस के तीन वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ पुलिस में शिकायत की

उन्होंने एक बयान में कहा कि यह दुर्भावनापूर्ण और शरारती कयास है जो प्रत्यक्ष तौर पर गलत इरादे से लगाए गए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि वह अपनी पार्टी (पंजाब लोक कांग्रेस) को रूप-रेखा प्रदान कर रहे हैं और पंजीकरण की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़