पंजाब चुनाव: अमरिंदर और शेखावत की मंगलवार को हो सकती है मुलाकात

Gajendra Singh Shekhawat

सूत्रों ने यह जानकारी दी। शेखावत पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रभारी हैं। सूत्रों ने कहा कि यह बैठक मोहाली में अमरिंदर सिंह के सिसवान स्थित फार्महाउस पर हो सकती है।

चंडीगढ़|  पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिदंर सिंह और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के बीच मंगलवार को दोपहर के भोजन पर मुलाकात हो सकती है। इस दौरान आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए सीटों के बंटवारे पर चर्चा होने की संभावना है।

सूत्रों ने यह जानकारी दी। शेखावत पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रभारी हैं। सूत्रों ने कहा कि यह बैठक मोहाली में अमरिंदर सिंह के सिसवान स्थित फार्महाउस पर हो सकती है।

इससे पहले आज दिन में सिंह ने दोहराया कि उनकी पार्टी, भाजपा और अकाली दल के पूर्व नेता सुखदेव सिंह ढींढसा के दल का गठबंधन मिलकर राज्य में अगली सरकार बनाएगा।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़