सत्ता की भूख के कारण अनाप शनाप बोल रहे हैं बेग: सिद्धरमैया
बेग ने एक्जिट पोल की भविष्यवाणी में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन के लिये मंगलवार को सिद्धारमैया के घमंड और कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष दिनेश गुडूं राव की अपरिपक्वता को जिम्मेदार ठहराया था
बेंगलुरू। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस विधायक दल के नेता सिद्धरमैया ने अपने और पार्टी नेताओं के खिलाफ वरिष्ठ विधायक रोशन बेग के बयानों को उनकी ‘‘सत्ता की भूख करार दिया। सिद्धरमैया ने कहा कि रोशन बेग ऐसा शायद इसलिये बोल रहे हैं क्योंकि उन्हें मंत्री नहीं बनाया गया और लोकसभा चुनाव का टिकट भी नहीं दिया गया।
ರೋಷನ್ ಬೇಗ್ ಅವರು ಮಂತ್ರಿಯಾಗುವ ಬಯಕೆ ಹೊಂದಿದ್ದರು ಜೊತೆಗೆ ಲೋಕಸಭಾ ಟಿಕೆಟ್ನ ಆಕಾಂಕ್ಷಿ ಕೂಡ ಆಗಿದ್ದರು. ಇವೆರಡು ಕೈತಪ್ಪಿರುವುದರಿಂದ ಅವರು ಈ ರೀತಿ ಹೇಳಿಕೆ ನೀಡುತ್ತಿದ್ದಾರೆ.
— Siddaramaiah (@siddaramaiah) May 22, 2019
ಕಾಂಗ್ರೆಸ್ ಪಕ್ಷ ಅವರ ಮೇಲೆ ಸೂಕ್ತ ಶಿಸ್ತು ಕ್ರಮ ಕೈಗೊಳ್ಳಲಿದೆ.
उन्होंने मैसूरु में पत्रकारों से कहा, सत्ता की उनकी भूख के चलते ये चीजें हुईं। कुछ नहीं किया जा सकता। पार्टी इसका ध्यान रखेगी। गौरतलब है कि बेग ने एक्जिट पोल की भविष्यवाणी में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन के लिये मंगलवार को सिद्धारमैया के घमंड और कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष दिनेश गुडूं राव की अपरिपक्वता को जिम्मेदार ठहराया था। उन्होंने कर्नाटक कांग्रेस प्रभारी वेणुगोपाल को मसखरा कहा था।
अन्य न्यूज़