आनंदीबेन पटेल आज लेंगी मध्यप्रदेश के राज्यपाल पद की शपथ

Anandiben Patel

आधिकारिक जानकारी के अनुसार आनंदीबेन पटेल बुधवार को भोपाल आएंगी और मध्य प्रदेश के उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश अजय कुमार मित्तल उन्हें राजभवन में आयोजित एक सादे समारोह में शाम साढ़े चार बजे राज्यपाल के पद की शपथ दिलाएंगे।

भोपाल। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल बुधवार को मध्य प्रदेश के राज्यपाल पद की भी शपथ लेंगी। आनंदीबेन पटेल को 28 जून को मध्यप्रदेश के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार आनंदीबेन पटेल बुधवार को भोपाल आएंगी और मध्य प्रदेश के उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश अजय कुमार मित्तल उन्हें राजभवन में आयोजित एक सादे समारोह में शाम साढ़े चार बजे राज्यपाल के पद की शपथ दिलाएंगे। 

इसे भी पढ़ें: अनलॉक-2: उत्तरप्रदेश में स्कूल 31 जुलाई तक बंद, मेरठ मंडल में रात आठ से सुबह छह तक कर्फ्यू

मालूम हो कि मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन का अपने गृह राज्य उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है और टंडन की अनुपस्थिति के दौरान आनंदीबेन को मध्यप्रदेश के राज्यपाल के कार्यों का निर्वहन करने के लिए नियुक्त किया गया है। आनंदीबेन पहले भी मध्य प्रदेश की राज्यपाल रह चुकी हैं। वह उत्तर प्रदेश की राज्यपाल बनने से पहले 23 जनवरी 2018 से 28 जुलाई 2019 तक मध्य प्रदेश की राज्यपाल रहीं। मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली प्रदेश भाजपा सरकार के मंत्रिमंडल का बहुप्रतीक्षित विस्तार होना बाकी है। 

इसे भी पढ़ें: दिल्ली में कोरोना का कहर अब भी जारी, 2199 नए मामले, 62 और लोगों की मौत

इसी बीच, जब मुख्यमंत्री चौहान से सवाल किया गया कि आज बुधवार को मध्य प्रदेश की प्रभारी राज्यपाल आनंदबेन पटेल भोपाल आ रहीं हैं, क्या कल ही मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा, तो इस पर उन्होंने यहां मीडिया को कहा, कल (बुधवार को) नहीं होगा। कल के बाद होगा। बहुत जल्दी। हालांकि, उन्होंने मंत्रिमंडल विस्तार की तिथि नहीं बताई।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़